जल संचयन के लिए लगाए पौधे
जल शक्ति अभियान को सार्थक बनाने में भूमि संरक्षण सर्वेक्षण विभाग बोकारो भी अपनी जिम्मेवारी बखूबी निभा रही है। जल संचयन को लेकर विभिन्न पंचायतों में पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 08:26 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 08:26 PM (IST)
संस, कसमार: जल शक्ति अभियान को सार्थक बनाने में भूमि संरक्षण सर्वेक्षण विभाग बोकारो भी अपनी जिम्मेवारी बखूबी निभा रही है। जल संचयन को लेकर विभिन्न पंचायतों में पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कसमार प्रखंड के कुरको, मधुकरपुर, ओरमो, हंसलता आदि में पौधारोपण लगातार किया जा रहा है। पौधारोपण कार्यक्रम में भूमि संरक्षण सर्वेक्षण पदाधिकारी बृजलाल प्रसाद सहित पंचायत प्रतिनिधियों की सराहनीय भूमिका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें