भावी पीढ़ी के लिए जल सहेजना जरूरी
दैनिक जागरण की ओर से राजकीयकृत उच्च विद्यालय लकड़ाखंदा सेक्टर दो ए में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीआइएसएफ के डीआइजी सर्वश्रेष्ठ अंबष्ठ ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जागरण संवाददाता, बोकारो: दैनिक जागरण की ओर से राजकीयकृत उच्च विद्यालय लकड़ाखंदा सेक्टर दो ए में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीआइएसएफ के डीआइजी सर्वश्रेष्ठ अंबष्ठ ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बोकारो व धनबाद सहित देश के कई हिस्से में पानी की किल्लत है, यहां भूमिगत जल का स्तर लगातार नीचे खिसकता जा रहा है। महाराष्ट्र के कुछ भागों में ट्रेन के माध्यम से लोगों तक पानी पहुंचाया जाता है। इसलिए समय रहते जल संरक्षण का उपाय करना चाहिए। भावी पीढ़ी के लिए जल को सहेज कर रखने की आवश्यकता है। पौधारोपण के जरिए जल व पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए। इसके लिए लोगों को प्रेरित करना चाहिए। स्कूली स्तर से ही इसकी शुरुआत करनी चाहिए। विद्यार्थी थोड़ी से सजगता से पानी बचा सकते हैं।
प्राचार्य डॉ. विनीता सिन्हा ने अतिथि का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विनय कुमार पांडेय ने किया। डीआइजी, प्राचार्य के साथ-साथ जागरण जल सैनिकों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। कार्यक्रम के आयोजन में आशा लता नर्सरी की आरती सिन्हा व बीएसएल के डीजीएम एके सिन्हा का भी सहयोग रहा।
मौके पर विजय शंकर पांडेय, कुमारी सविता, कंचन कुमार, राखी वर्णवाल, रुमकी सिन्हा, अनीता कुमारी, खुशबू प्रसाद, आशुतोष कुमार, देवेश उपाध्याय, डी बानो के अलावा विद्यार्थी उपस्थित थे।