Move to Jagran APP

पूंजीपतियों का खजाना भर रही सरकार

जागरण संवाददाता बोकारो पेट्रोल व डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को पूरे जिले

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 10:45 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 10:45 PM (IST)
पूंजीपतियों का खजाना भर रही सरकार
पूंजीपतियों का खजाना भर रही सरकार

जागरण संवाददाता, बोकारो :

loksabha election banner

पेट्रोल व डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को पूरे जिले में कांग्रेस नेताओं ने अलग-अलग पेट्रेाल पंप पर प्रदर्शन किया। बालीडीह स्थित पेट्रेाल पंप पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कहा कि मोदी सरकार आम जनता को लूटना बंद करे। पिछले पांच महीनों में पेट्रोल-डी•ाल के दाम 44 बार बढ़ाए गए हैं । सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाना चाहती है। देश के 250 शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम कम हो रहे हैं, देश में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। यूपीए सरकार में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते थे तो बीजेपी नेता साइकिल चलाते थे।देश में तेजी के साथ महंगाई बढ़ रही हैं। मोदी सरकार अब महंगाई की सरकार हो गई है। बोकारो •ालिा कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मं•ाूर अंसारी ने कहा कि दुनिया भर में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद हमारे देश के नागरिकों से जो लूट चल रही है,इसको लेकर हम एक सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे हैं। सात वर्ष में जनता तबाह हो चुकी है। जिला उपाध्यक्ष विमल कृष्ण चौबे के नेतृत्व में उषा पेट्रोल पंप के पास धरना- प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के मूल्य वृद्धि से महंगाई चरम पर है। 70 वर्षो में पेट्रोल-डीजल के दाम में सबसे अधिक वृद्धि हुई है। लोग पेट्रोल-डीजल के मूल्य वृद्धि से काफी परेशान है। बाइक घर में खड़ाकर साइकिल चला रहे है। मौके पर अशोक चौधरी, लाल मोहन लायक,आशा देवी, सिकंदर अंसारी, नागेंद्र चौधरी, नरेंद्र प्रसाद पाठक आदि उपस्थित थे।

डॉ. परिदा सिंह के नेतृत्व में जगरनाथ मंदिर स्थित छोटानागपुर पेट्रोल पंप पास केंद्र सरकार के विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्र सरकार का विरोध कर पेट्रोल-डीजल के दाम करने को कहा। मौके पर जिला उपाध्यक्ष मंजूर आलम, जिला उपाध्यक्ष हसनुलाह अंसारी, रीना सिंह, मीना देवी, सुनीता देवी आदि उपस्थित थे। चास नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जमील अख्तर के नेतृत्व में योधाडीह मोड़ सिटी पेट्रोल पंप के पास विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर मनोज कुमार, बीडी मिश्रा, देवेंद्र चौबे, प्रिया ओझा, उमर अली, अनिल सिंह, रियाज अंसारी, अफाक आलम, नारायण चौधरी आदि उपस्थित थे। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग बोकारो जिलाध्यक्ष मुसर्रत जबी के नेतृत्व में सेक्टर पांच पेट्रोल पंप के समीप विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर जुबीलाह अंसारी,बारिक अंसारी, हसैन अंसारी, मनवार अंसारी, गाजु साह आदि उपस्थित थे।

पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस बोकारो ओबीसी जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को सेक्टर बारह मोड़ के पास पेट्रोल पंप परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता साधु शरण गोप के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र के फोर लेन पेट्रोल पंप के पास विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर जितेंद्र यादव, अनिल सिंह, हरेंद्र कुमार, सनातन बाउरी, गुही राम गोप, राजेश राय, अमित नायक आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार कसमार में प्रखंड अध्यक्ष अशोक रजक के नेतृत्व में कसमार प्रखंड के पेट्रोल पंप में विरोध प्रदर्शन किया गया। मौके पर मिन्हाज राय, सीटू झा, वानेश्वर महतो, कालीचरण महतो, बलराम रजक आदि मौजूद थे। चंदनकियारी में देवाशिष मंडल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

जैनामोड़ : जरीडीह प्रखंड कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अकबर अंसारी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार का विरोध प्रदर्शन पेट्रोल पंप परिसर में किया गया। मौके पर गोपाल पांडे, महावीर ठाकुर, राघव सिंह, शिवलाल, भूमिया, दिलीप घासी, लखविदर हजाम मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.