मगही भाषियों का पटना-दिल्ली में होगा सम्मेलन
बोकारो: अखिल भारतीय मगही उत्थान परिषद् की ओर से बोकारो क्लब में महासम्मेलन का आयोजन हुआ।
बोकारो: अखिल भारतीय मगही उत्थान परिषद् की ओर से बोकारो क्लब में महासम्मेलन का आयोजन हुआ। सांसद पीएन ¨सह, अध्यक्ष राम बदन ¨सह, बोकारो स्टील सिटी कालेज के प्राचार्य डॉ.एसके शर्मा व संयोजक वेंकटेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सांसद पीएन ¨सह ने कहा कि आपसी प्रेम व भाईचारा को बढ़ाना चाहिए। मगही भाषा भाषी को इस दिशा में कदम आगे बढ़ाना चाहिए। इस भाषा को प्रसारित करना चाहिए। यह हमारे सभ्यता व संस्कृति से जुड़ी है। सम्मेलन के माध्यम से इसको लेकर लोग जागरूक होंगे। संयोजक वेंकटेश शर्मा ने कहा कि देश-विदेश में इसका प्रसार किया जाएगा। पटना व दिल्ली में राष्ट्र स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष राम बदन ¨सह ने कहा कि मगही भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा मिलना चाहिए। इससे इस भाषा का प्रचार-प्रसार होगा। बोकारो स्टील सिटी कालेज के प्राचार्य डॉ.एसके शर्मा ने कहा कि मगही भाषा हमारे सभ्यता व संस्कृति से जुड़ी है। इसके माध्यम से युवाओं को देश की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया जा सकता है। उपाध्यक्ष राजेश्वरी ¨सह, समाजसेवी राजेश्वर ¨सह, घनश्याम शर्मा, सुशील सिसोदिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान मगही पत्रिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.रवींद्र कुमार ¨सह ने किया।