बेरमो में याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय
बेरमो कोयलांचल में भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय शुक्रवार को याद किए गए। उनकी जयंती भारतीय जनता पार्टी की ओर से जगह-जगह मनाई गई।
बेरमो : बेरमो कोयलांचल में भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय शुक्रवार को याद किए गए। उनकी जयंती भारतीय जनता पार्टी की ओर से जगह-जगह मनाई गई। फुसरो में गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय व भाजपा नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मौके पर भाजपा के बेरमो विधानसभा प्रभारी सुनील साहू, बीएमएस के रवींद्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, भाजयुमो के फुसरो नगर अध्यक्ष वैभव चौरसिया, वार्ड पार्षद भरत वर्मा, भाई प्रमोद सिंह, दिनेश यादव, जितेंद्र सिंह, जगरनाथ राम, सुरेश दुबे, मधुसूदन सिंह, कृष्ण कुमार, धनेश्वर महतो, मदन श्रीवास्तव, देवनारायण महतो, सुरजीत चक्रवर्ती, मनोज कुमार आदि मौजूद थे। भाजपा अंगवाली मंडल की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती अंगवाली, पिछरी, चलकरी व चांदो में मनाई गई। मौके पर मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा, हिमाचल मिश्रा, संदीप मिश्रा, आशीष नायक, पीतांबर मिश्रा, वासुदेव महतो, अर्जुन सिंह, मनोहर नायक, राजकुमार ठाकुर आदि मौजूद थे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से फ्राइडेबाजार में आयोजित जयंती समारोह में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। बेरमो प्रखंड अध्यक्ष बलराम राय व सांसद प्रतिनिधि नवीन पांडेय ने कहा कि देश में अंत्योदय का लाभ जो गरीबों को मिल रहा है, वह उन्हीं की मांग थी। मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश कुमार साव, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, टेकलाल महतो, वासुदेव महतो, रामपुकार राम, आदि उपस्थित थे। पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चांपी पंचायत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती दीप जलाकर मनाई गई। यहां भाजपा नेता देवनारायण प्रजापति, धनेश्वर प्रसाद सिन्हा, राजेंद्र प्रसाद सिन्हा, बुधन गंझू, कुंदन उपाध्याय, त्रिभुवन घासी, भोला सिन्हा, योगेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।