Move to Jagran APP

बांसुरीवादक पं.चेतन ने छेड़ी बांसुरी की मधुर तान

बोकारो: सरकारी स्तर पर शिक्षा का बेहतर माहौल तैयार करने की दिशा में सकारात्मक काम

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Aug 2017 03:03 AM (IST)Updated: Tue, 22 Aug 2017 03:03 AM (IST)
बांसुरीवादक पं.चेतन ने छेड़ी बांसुरी की मधुर तान
बांसुरीवादक पं.चेतन ने छेड़ी बांसुरी की मधुर तान

बोकारो:

loksabha election banner

सरकारी स्तर पर शिक्षा का बेहतर माहौल तैयार करने की दिशा में सकारात्मक काम किया जा रहा है। सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को शिक्षा, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

इस कड़ी में उपायुक्त राय महिमापत राय की पहल पर सोमवार को रामरुद्र प्लस टू उच्च विद्यालय चास में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री अमर कुमार बाउरी, उपायुक्त राय महिमापत रे, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बांसुरीवादक पं.चेतन जोशी व जिला शिक्षा पदाधिकारी महीप कुमार ¨सह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में बेहतर सुविधा व संसाधन मुहैया कराया जा रहा है। इससे पूरे राज्य में शिक्षा का बेहतर वातावरण तैयार हो रहा है। उपायुक्त राय महिमापत रे ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसका सकारात्मक नतीजा सामने आ रहा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी महीप कुमार ¨सह ने कहा कि संगीत जीवन का अभिन्न अंग है। इसलिए इस विधा में पारंगत होना चाहिए। विद्यार्थियों में संगीत के प्रति रुचि जगाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

--पं.चेतन जोशी ने छेड़ा मधुर तराना

बांसुरीवादक पं.चेतन जोशी ने बांसुरी का मधुर तराना छेड़ कर लोगों को आनंदित कर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को बांसुरी वादन का गुर सिखाया। तबले पर संगति पं.विश्वजीत पाल व बांसुरी पर समीर चंद्र ¨सह ने की। अंत में मंत्री अमर कुमार बाउरी ने पं.चेतन जोशी, पं.विश्वजीत पाल व समीर चंद्र ¨सह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.