हादसे में वृद्धा की मौत
बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के सीसीएल जारंगडीह स्थित साइडिग में सोमवार को अमिया देवी नामक वृद्ध महिला की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गई।
संवाद सहयोगी, कथारा (बेरमो): बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के सीसीएल जारंगडीह स्थित साइडिग में सोमवार को अमिया देवी नामक वृद्ध महिला की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गई। सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना की पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में ले सभी कागजी प्रक्रिया पूरा कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों एवं परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार महिला सुबह टहलने निकली थी। इस दौरान अज्ञात वाहन के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। जारंगडीह परियोजना पदाधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि जांच की जा रही है। पुलिस यूडी केस दर्ज कर वाहन का पड़ताल में जुट गई है।