ऑनलाइन स्टांप की व्यवस्था समाप्त होने तक चलेगी हड़ताल
जासं बोकारो बोकारो मुद्रांक विक्रेता संघ के सदस्यों ने ऑनलाइन नन जूडिसियल स्टाम्प की व्यवस्थ
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 11:01 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 05:13 AM (IST)
जासं, बोकारो: बोकारो मुद्रांक विक्रेता संघ के सदस्यों ने ऑनलाइन नन जूडिसियल स्टाम्प की व्यवस्था समाप्त होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने की बात कही है। मंगलवार को कोर्ट परिसर के पास स्थित सभी गुमटियां बंद रही। कहा गया कि झारखंड मुद्रांक विक्रेता संघ के आह्वान पर राज्य के सभी जिलों में बीते 15 तारीख से हड़ताल जारी है। बताया गया कि आफलाइन स्टांप की व्यवस्था जब तक नहीं जाती है कि तब तक हमलोग हड़ताल जारी रखेंगे। यहां निर्मल कुमार श्रीवास्तव, गुलाब प्रसाद, टी एन मल्लिक, अश्वनी कुमार महथा, दीपक कुमार साह, प्रवीन कुमार, एस देवी, नीलकंठ सरकार, सुभाष चंद्र महतो और विनय कुमार सिंह उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें