जनसेवा से बढ़कर अन्य कोई पुण्य के कार्य नहीं
नेताजी सुभाष सेवा संघ का करगली बाजार में 11वां स्थापना दिवस शनिवार को समारोह आयोजित कर मनाया गया। इस अवसर पर 30 लोगों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि के रूप में बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि जनसेवा से बढ़कर अन्य कोई पुण्य के कार्य नहीं।
संवाद सहयोगी, करगली (बेरमो) : नेताजी सुभाष सेवा संघ का करगली बाजार में 11वां स्थापना दिवस शनिवार को समारोह आयोजित कर मनाया गया। इस अवसर पर 30 लोगों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि के रूप में बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि जनसेवा से बढ़कर अन्य कोई पुण्य के कार्य नहीं। नेताजी सुभाष सेवा संघ स्थापनाकाल से ही जनसेवा कर रहा है। इसके लिए संघ के सभी पदाधिकारी व सदस्य साधुवाद के पात्र हैं। सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के जीएम एमके अग्रवाल ने संघ के कार्यों की सराहना करते हुए नेताजी की तर्ज पर युवाओं को जनहित के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बीएंडके जीएम एमके राव ने कि यहां संग्रह किए गए 30 यूनिट रक्त जरूरतमंदों के काम रक्त आएगा, यह गौरव की बात है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संघ को छह सिलाई मशीन उपलब्ध कराने की घोषणा की। भाजपा नेत्री अर्चना सिंह ने कहा कि अन्य लोगों को भी रक्तदान करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
संघ के संस्थापक आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि नेताजी के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित भावना से संघ के सभी पदाधिकारी व सदस्य काम कर रहे हैं। यहां भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद महतो एवं युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष आर उनेश ने भी संबोधित किया। विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत व संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
सदर अस्पताल बोकारो से आईं डॉ. मैथिली ठाकुर के नेतृत्व में संजय कुमार बाउरी, धनंजय कुमार एवं हर्षवर्धन ने रक्त संग्रह किया। मौके पर संघ के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव, सचिव अनिल मरांडी, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद महतो, सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के एसओपी प्रतूल कुमार एवं कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह, मुखिया ललन सिंह, वार्ड पार्षद अनिल साव सहित उदयप्रताप सिंह, सुधीर किशन, विजय सिंह, टीनू सिंह, अविनाश सिंह, कृष्ण कुमार, दिनेश सिंह, अनिल गुप्ता, कैलाश ठाकुर, भाई प्रमोद सिंह, नैयर हुसैन, बलराम सिंह, मुन्ना कुमार, महेश कानाबार, मुकेश शर्मा, मो. सिराजुद्दीन, जमील अंसारी, शिल्टू बनर्जी, जितेंद्र महतो, सुमन देवी, लालटू बनर्जी, जगेश्वर हेम्ब्रम, लखन हांसदा, महादेव सोरेन, आनंद सोरेन, जितेंद्र ठाकुर आदि मौजूद थे।