नार्थ सेक्टर नई दिल्ली को हरा पूर्वी सेक्टर रांची बना विजेता
बोकारो केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई बीएसएल बोकारो के परेड ग्राउंड में केऔसुब अखिल
बोकारो: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई बीएसएल बोकारो के परेड ग्राउंड में केऔसुब अखिल भारतीय अंतर सेक्टर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मैच पूर्वी सेक्टर रांची एवं नार्थ सेक्टर नई दिल्ली के टीमों के बीच खेला गया। पूर्वी सेक्टर रांची के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल का प्रदर्शन करते हुए नार्थ सेक्टर नई दिल्ली को 3-1 से पराजित कर विजेता का गौरव हासिल किया। पहले सेमीफाइनल मैच में पूर्वी सेक्टर रांची की टीम ने एयरपोर्ट सेक्टर नई दिल्ली को 3-0 एवं दूसरे सेमीफाइनल मैच में नार्थ सेक्टर नई दिल्ली की टीम ने सेंट्रल सेक्टर भिलाई को 3-0 से हराया। सम्मानित अतिथि केऔसुब पूर्वी खंड मुख्यालय रांची के महानिरीक्षक अनिल कुमार ने विजेता एवं उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। केऔसुब अखिल भारतीय अंतर सेक्टर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सर्वोत्तम खिलाड़ी पूर्वी सेक्टर टीम के संदीप कुमार को घोषित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन झारखंड वॉलीबॉल संघ के रेफरी संजय ठाकुर, सुनील कुमार, राहुल मुंडा एवं संजय कुमार ने किया। सम्मानित अतिथि ने रेफरी के अलावा केन्द्रीय वॉलीबॉल टीम के कोच निरीक्षक अमरजीत सिंह को सम्मानित किया। मौके पर केऔसुब इकाई बीएसएल बोकारो के उप महानिरीक्षक सर्वश्रेष्ठ अम्बष्ठ, केऔसुब इकाई सीसीएल मुख्यालय रांचीे के उप महानिरीक्षक एसएस मिश्रा, केऔसुब इकाई सीसीएल करगली के कमांडेंट नागेन्द्र देवरारी, केऔसुब इकाई बीटीपीएस बोकारो के उप कमांडेंट आलोक कुमार, केऔसुब इकाई बीएसएल बोकारो के उप कमांडेंट मनीष कुमार, उप कमांडेंट एसबारा, उप कमांडेंट अर्चना रेशमा मिज, सहायक कमांडेंट अमित कुमार, बीएसएल बोकारो के अधिकारी व बल के सदस्य उपस्थित थे।