आवास का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
फुसरो (बेरमो) फुसरो ढाको बस्ती में बीती रात ताला तोड़कर दीपक मांझी के आवास में चोरा
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 05:25 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 05:25 PM (IST)
फुसरो (बेरमो) : फुसरो ढाको बस्ती में बीती रात ताला तोड़कर दीपक मांझी के आवास में चोरों ने हजारों की कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बारे में भुक्तभोगी दीपक कुमार ने बताया कि कमरे में ताला बंद था और हमलोग बगल वाले कमरे में सोए हुए थे। सुबह उठे तो देखा ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो एक एलसीडी टीवी सहित कई कीमती सामान गायब थे। दीपक ने बताया कि इस कमरे में बहन सोती थी, वह रांची गई हुई है। घटना की जानकारी बेरमो पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें