ओएनजीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिले आदिवासियों से
ललपनिया (बेरमो) लोधी पंचायत के बनचतरा एवं बोरवाकोचा में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति क
ललपनिया (बेरमो) : लोधी पंचायत के बनचतरा एवं बोरवाकोचा में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ ओएनजीसी नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष साईं तथा सचिव ए विजयपाल ने दौरा कर यहां निवास कर रहे अनुसूचित जाति एवं जनजाति के रहन सहन तथा उनकी समस्याओं को करीब से जाना। क्षेत्र में जनजाति को शिक्षित करने का कार्य कर रही निजी संस्थाओं के कार्यों की सराहना की। मौके पर उपस्थित लोगों ने टीम को झुमरा एक्शन प्लान के तहत 34 गांवों में विकास योजना संबंधित एक प्रतिवेदन दिया। कहा कि यहां पर विकास और रोजगार की असीम संभावनाएं हैं, अगर इन्हें प्रशिक्षित कर सहयोग प्रदान किया जाए तो निश्चित ही क्षेत्र में विकास के साथ इनके जीवन स्तर, रहन-सहन में बदलाव आएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष साईं व सचिव ए विजयपाल ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया की क्षेत्र व लोगों के विकास के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। इसके बाद वे कजरकिलो स्थित मर्शी मार्शल उच्च विद्यालय पहुंचे। जहां उनका आदिवासी परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया गया। मौके पर ओएनजीसी बोकारो के कल्याण इंदुवर कनुलैना, जनसहयोग सेवा केंद्र की रीता कुमारी, पंसस पौलुस टुडू, सुशील टुडू, सोनाराम, साहेब राम, पूरण माझी, अजीत मुर्मू, ढेना माझी, अंकिता मुर्मू, सरिता मुर्मू सहित अन्य लोग मौजूद थे।