धर्म रक्षा के लिए गुरुगो¨वद ¨सह ने दिया बलिदान
गोमिया (बेरमो) : गुरुद्वारा गुरु¨सह सभा गोमिया में रविवार को सिख संगत के लोगों ने गुरुगो¨वद ¨स
गोमिया (बेरमो) : गुरुद्वारा गुरु¨सह सभा गोमिया में रविवार को सिख संगत के लोगों ने गुरुगो¨वद ¨सह का 352वां जन्मोत्सव प्रकाश पर्व के रूप में मनाया। यहां आयोजित समारोह में बेरमो अनुमंडल के आठों गुरुद्वारा बोकारो थर्मल, कथारा, संडेबाजार, करगली, जरीडीह बाजार, कुरपनिया, गोमिया व जारंगडीह के सिख संगत के महिला-पुरुषों ने भाग लिया। रागी जत्था के लोगों ने शबद-कीर्तन प्रस्तुत करते हुए गुरुगो¨वद ¨सह की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि धर्म की रक्षा को गुरुगो¨वद ¨सह ने जो बलिदान दिया, उससे सीख लेने की जरूरत है।
गोमिया गुरुद्वारा के ग्रंथी सरदार तरसेम ¨सह ने गुरुग्रंथ साहिब का पाठ किया। उन्होंने बताया कि गुरुगो¨वद ¨सह ने मुगल शासकों से लड़ते हुए धर्म की रक्षा की थी। यहां सिख संगत की ओर से लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी संप्रदाय के लोगों ने भाग लेकर राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा दिया। समारोह को सफल बनाने में गोमिया गुरु¨सह सभा के प्रधान सरदार प्रीतपाल ¨सह, सचिव सरदार राजेंद्र ¨सह, कोषाध्यक्ष सरदार बलवीर ¨सह, उपसचिव सरदार हर¨जदर ¨सह, सरदार सेवा ¨सह, सरदार काले ¨सह, सरदार रंजीत ¨सह आदि का योगदान रहा। मौके पर पलिहारी गुरुडीह पंचायत की मुखिया ललिता देवी, वार्ड सदस्य सुनीता देवी, विनोद यादव, महेश स्वर्णकार, पंकज पांडेय आदि उपस्थित थे।