लॉकडाउन में एलआइसी शाखा- 1 ने किया बेहतर प्रदर्शन
भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा- 1 कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2020-21 के नव व्यवसाय का शुभारंभ शाखा प्रबंधक संजीव कुमार ने गुरुवार को दीप प्रज्वलित कर किया।
जागरण संवाददाता, बोकारो: भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा- 1 कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2020-21 के नव व्यवसाय का शुभारंभ शाखा प्रबंधक संजीव कुमार ने गुरुवार को दीप प्रज्वलित कर किया। लॉकडाउन का पालन करते हुए एक तिहाई कर्मचारियों की संख्या के साथ शाखा का शुभारंभ हुआ। मौके पर कुमार ने गत वित्तीय वर्ष में लॉकडाउन के बाबजूद शाखा के शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। कहा कि बोकारो शाखा-1 हजारीबाग मंडल की पहली शाखा है, जिसने एकल प्रीमियम एवं बैंक इंश्योरेंस के वार्षिक बजट को पूरा किया। इस दौरान विकास अधिकारी सीताराम प्रसाद, केपी महतो, अभिकर्ता चक्रधर साहू, पंकज कुमार, संजय कुमार महादानी, अरविद मिश्रा को सम्मानित किया। मौके पर अशोक कुमार, रवि रंजन, मनोरंजन कुमार, आभास चंद्र कंठ, सब्बीर अंसारी, राकेश श्रीवास्तव, कामेश्वर सिंह, नरेंद्र कुमार, प्रणव देव, उदय कुमार आदि उपस्थित थे।