Move to Jagran APP

सदैव प्रेरणा देगी नेताजी की देशभक्ति

जागरण टीम बोकारो सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ज

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 07:28 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 07:28 PM (IST)
सदैव प्रेरणा देगी नेताजी की देशभक्ति
सदैव प्रेरणा देगी नेताजी की देशभक्ति

जागरण टीम, बोकारो : सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। चास नागरिक समिति ने महावीर चौक से लेकर नेताजी चौक तक प्रभातफेरी निकाली। इसमें काफी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया। नेताजी चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

loksabha election banner

मौके पर समिति के वनमाली दत्ता ने कहा कि आज उनके अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में पूरा राष्ट्र उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है। नेताजी ने अपने अनगिनत अनुयायियों में राष्ट्रवाद की भावना का संचार किया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में असाधारण योगदान देने वाले नेताजी हमारे सबसे प्रिय राष्ट्र नायकों में से एक हैं। उनकी देशभक्ति हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। मेथर मोदक, सत्यनारायण मोदक, अरविद करण, योगेश्वर महतो, दिलीप बैराग्य, श्यामल सिन्हा, व्योमकेश बाउरी शामिल थे।

जन कल्याण सामाजिक संस्था द्वारा सेक्टर-12 में संचालित बिरसा मुंडा निश्शुल्क विद्यालय में त्रिवेणी कालीबाड़ी समिति देवी पार्क को-ऑपरेटिव कॉलोनी की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान बच्चों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इस अवसर पर अनीता बनर्जी, अमिताभ कुमार सिंह, दिलीप कुमार, बीपी गुप्ता, आरके जायसवाल, अंजनी कुमार, सुनील कुमार, विजय कुमार राय, रामजी ठाकुर, परशुराम राम उपस्थित थे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सेक्टर-नौ प्रधान कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एके मिश्रा, एसके सिंह, रामायण शर्मा, तुलसी मिस्त्री, पंकज कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इधर, जरीडीह प्रखंड कांग्रेस के आवासीय कार्यालय तेतरियाडीह में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल के नेतृत्व में नेताजी की जयंती मनाई गई। प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल ने कहा कि नेता जी ने आजाद हिद फौज का गठन कर देश की आजादी को गति थी। युवाओं को उनके आदर्शो एवं व्यक्तित्व को जीवन मे उतारने की जरूरत है। मौके पर आयुष माथुर, राजेश सिंह, विजयमल सिंह, अमर मिश्रा, रीतेश मिश्रा, महेश शर्मा, विनोद महतो मौजूद थे।

जैना पंचायत सचिवालय में नेताजी की जयंती पर वार्ड सदस्य संघ जरीडीह अध्यक्ष बलवंत यादव, राजेश कुमार सिंह, नरेश रजवार, लोवेश्वर मुर्मू, सुरेश कुमार मौजूद थे। लीला जानकी पब्लिक स्कूल, रघुनाथपुरम पेटरवार में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। लीला जानकी सेवा संस्थान के अध्यक्ष नीलम बक्शी ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को सुभाष चंद्र बोस के कथनों पर कार्य करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित करने की अपील की। विद्यालय के अध्यक्ष किशोरी स्वर्णकार, निदेशक नीरज कुमार सिन्हा, प्राचार्य अमर प्रसाद, शिक्षक अभिषेक कुमार खन्ना, रोहित कुमार सिन्हा, अनंत कुमार सिन्हा, अनिता प्रसाद नायक, अमन कुमार, कुंती कुमारी, मुक्ता कुमारी, छोटू नायक, कृतिका, रितु सिन्हा, नीरा सहगल उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.