Move to Jagran APP

आजादी के महानायक थे नेताजी सुभाषचंद्र बोस

जागरण टीम, बेरमो : नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 122वीं जयंती बुधवार को बेरमो कोयलांचल में जगह-

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 10:30 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 10:30 PM (IST)
आजादी के महानायक थे नेताजी सुभाषचंद्र बोस
आजादी के महानायक थे नेताजी सुभाषचंद्र बोस

जागरण टीम, बेरमो : नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 122वीं जयंती बुधवार को बेरमो कोयलांचल में जगह-जगह समारोह आयोजित कर मनाई गई। लोगों ने उनकी प्रतिमा व तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। सुभाषनगर में प्रतिमा पर माल्यार्पण फुसरो नगर परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार ¨सह, कांग्रेसी नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, आबिद हुसैन, वार्ड पार्षद रीता कुमारी, गणेश पातर एवं पूर्व पार्षद अशोक अग्रवाल ने किया। राजू ¨सह, शरण ¨सह राणा, संतोष ¨सह, मुन्ना उपाध्याय, जेपी ¨सह, आशीष सरकार, दिलीप ¨सह, सुबोध कुमार, अरुण ¨सह, स¨चद्र ¨सह, आदि थे। डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी में प्राचार्य एस कुमार ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी जंग ए आजादी के महानायक थे। देश की महान विभूति थे। छात्रा सृष्टि एवं पलक प्रिया ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। मौके पर शिक्षक-शिक्षिका व छात्र-छात्रा उपस्थित थे। बोकारो थर्मल स्थित झारखंड चौक में आयोजित जयंती समारोह में गरीबों के बीच समाजसेवी तपेश्वर ठाकुर ने कंबल एवं वस्त्र वितरण किया। यहां सन्नी सलोना, संतन ¨सह, अंकुर अनुज, मंजू देवी, विलासी देवी, आशीष शर्मा आदि उपस्थित थे। जरीडीह बाजार के झंडा चौक स्थित शहीद पार्क में उपस्थित लोगों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अग्रवाल कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने नेताजी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। ¨रकू पंडित, विनोद साव, अरुण प्रजापति, पंकज साव, बृजनंदन केसरी, सैयद अब्दुल रहमान, राजू श्रीवास्तव, जितेंद्र रजक, रामा प्रजापति, राकेश कुमार आदि थे।

loksabha election banner

अभाविप ने भी किया आयोजन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेरमो इकाई की ओर से पिछरी स्थित बिनोद बिहारी महतो मेमोरियल पब्लिक स्कूल में समारोह का आयोजन किया गया। एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यम मिश्रा एवं भरत महतो ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला। नगर मंत्री विश्वजीत मिश्रा, शुभम मिश्रा, हिमालय कुमार, अखिलेश कुमार आदि ने भी संबोधित किया। नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट अंतर्गत पलामू पंचायत के सामुदायिक भवन में जयंती समारोह के साथ-साथ बाल एकता युवा विकास समिति का सातवां स्थापना दिवस भी मनाया गया। पूर्व मुखिया सह समिति के अध्यक्ष बसंत राय एवं समिति के संयोजक अमित कुमार महतो ने समारोह का शुभारंभ किया। सीताराम महतो, कुलेश्वर महतो, सुजीत कुमार ¨सह, रामकिशुन महतो, शुक्रमणि ¨सह, नकुल महतो आदि थे। तेलो स्थित सुभाष चौक में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन की ओर से नेताजी की जयंती मनाई गई। शिक्षक तुलसी महतो एवं प्रो. लालजी मांझी ने समारोह का शुभारंभ किया। संगठन के प्रदेश सचिव समर महतो एवं तेलो प्रभारी धनेश्वर महतो ने संबोधित किया। नावाडीह प्रखंड कार्यालय में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण प्रखंड प्रमुख पूनम देवी एवं अंचलाधिकारी अंगारनाथ स्वर्णकार ने किया। यहां राजस्व कर्मचारी श्यामबिहारी रजक, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी वीरेंद्र विश्वकर्मा, प्रधान सहायक रोहन पंडित, मोहित कुमार, पंसस जगरनाथ महतो, प्रेम कुमार, कुणाल कुमार, मनोहर कुमार, लक्ष्मी कुमारी, रोजगार सेवक मनोज कुमार, चंद्रदीप कुमार, मो. इकराम आदि मौजूद थे। बोकारो थर्मल में झारखंड बंगाली एसोसिएशन की ओर से भी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में बीटीपीएस के परियोजना प्रधान कमलेश कुमार, जिप सदस्य भरत यादव, डीजीएम पीके ¨सह, बीके मंडल, मुखिया श्यामबिहारी ¨सह व श्रवण ¨सह ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मौके पर उत्तम दत्ता, विकास विश्वास, कृष्णा दत्ता, अरिजीत दत्ता, फरहा नाग, श्रावणी चटर्जी, रत्ना समादार, पीजी सेन, बैजनाथ गुहा, उत्पल समादार आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.