शराब को लेकर विवाद में रॉड से वार कर बहनोई की हत्या
शराब को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। घटना झारखंड के बोकारो की है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 07 Oct 2018 11:53 AM (IST)Updated: Sun, 07 Oct 2018 11:53 AM (IST)
बोकारो, जेएनएन। झारखंड के बोकारो में शराब को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पिंड्राजोरा थाना इलाके के आमुरामु स्थित अपने ससुराल में रहने वाले रिक्शा चालक सुधीर कालिंदी की हत्या रॉड से मारकर इनके चचेरे साले संजय कालिंदी ने कर दी। शनिवार की रात दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान जीजा-साले में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद साले ने बहनोई के सिर पर रॉड से वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया।
इसके बाद हमलावर संजय अपने घर गया और पिता को घटना की जानकारी दिया। संजय के पिता ने गांव के चौकीदार को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल लेकर गई। यहां डॉक्टरों ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें