पति ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या
बोकारो में चास थाना इलाके के मेन रोड पुराना बाजार में कविता की उसके पति बृजेश कुमार जायसवाल ने गला घोंट कर हत्या कर दी।
By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 07 Mar 2018 05:55 PM (IST)Updated: Wed, 07 Mar 2018 05:55 PM (IST)
बोकारो, जेएनएन। महिला की गला घोंट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना झारखंड के बोकारो की है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, चास थाना इलाके के मेन रोड पुराना बाजार में एक महिला कविता की उसके पति बृजेश कुमार जायसवाल ने आज गला घोंट कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ कर कविता का शव बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा।
इस बीच, कविता के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें