बोकारों में ठेका मजदूर की धारदार हथियार से हत्या
झारखंड के बोकारों में ठेका मजदूर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
बोकारो, जेएनएन। इलेक्ट्रो स्टील के ठेका मजदूर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, सियालजोरी थाना इलाके में नावाडीह व अमलाबाद रेलवे फाटक के बीच इलेक्ट्रो स्टील में कार्यरत ठेका मजदूर दुर्योधन रजवार की अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। अमलाबाद के रोहनियाटाड़ निवासी दुर्योधन(30) शुक्रवार की सुबह 5:30 बजे घर से ड्यूटी के लिए साइकिल से निकला था।
राहगीरों ने रेलवे फाटक के बीच सुबह 7 बजे खून से लथपथ शव को देखकर पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव का शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। दुर्योधन के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।
घटनास्थल से पुलिस ने खून से सना एक हेलमेट बरामद किया है। पुलिस यह मान कर चल रही है कि हेलमेट हत्यारे का है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस हत्या की सही वजह और हत्यारों के बारे में जानकारी जुटाने में जुट गई है।