भाजपा के शासनकाल में दिख रहा विकास
करगली (बेरमो) : बिहार के औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार ¨सह ने कहा है कि भाजपा शासन
By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Jan 2018 07:20 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jan 2018 07:20 PM (IST)
करगली (बेरमो) : बिहार के औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार ¨सह ने कहा है कि भाजपा शासन काल में पूरे देश में विकास दिख रहा है। बेरमो के चपरी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की ओर से किया जा रहा विकास संतुलित और सर्वजन के लिए है। सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। 2022 तक भारत के पुनर्निर्माण के लिए पीएम ने जो सपना देखा है, उसे भाजपा कार्यकर्ता पूरा करेंगे। इससे पहले सांसद ¨सह का यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। मौके पर वरुण ¨सह, भोला ¨सह, ढोरी जीएम एमके राव, आजाद नोनिया, सुरेंद्र चौहान, गौरी शंकर, सुरेश कुमार ¨सह आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें