मच्छर जनित रोग से बचने को करें मच्छरदानी का प्रयोग
संस सुरही (बेरमो) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावाडीह के पुराने भवन में सोमवार को नावाडीह
संस, सुरही (बेरमो) :सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावाडीह के पुराने भवन में सोमवार को नावाडीह एवं ताराटांड के 2880 लोगों के बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण नावाडीह प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष रणविजय सिंह, मुखिया ललिता देवी व जिप सदस्य फुलमती देवी ने संयुक्त रूप से किया।
प्रमुख ने कहा कि कि मच्छर जनित रोग काफी घातक व कभी-कभी जानलेवा बन जाता है। ऐसे में सोने के समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कामेश्वर महतो ने बताया कि यह मच्छरदानी सभी वर्ग के लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। मौके पर मलेरिया निरीक्षक भानू प्रसाद महतो, उपमुखिया सुनीता देवी, सहिया मीना देवी,भोलाराम महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।