Move to Jagran APP

बोकारो में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाया

किशोरी ने दुष्कर्म करने वाले दो युवकों की पहचान की है। इनमें एक फजल इकबाल और दूसरा मुहम्मद आरिफ है। दो और युवकों को वह नहीं पहचान पाई।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 05 Aug 2018 11:09 AM (IST)Updated: Sun, 05 Aug 2018 11:09 AM (IST)
बोकारो में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाया
बोकारो में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाया

जागरण संवाददाता, बोकारो। ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ बालीडीह थाना इलाके में चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। युवकों ने इसका वीडियो भी बनाया। जाते समय यह भी कहा कि वह घटना की जानकारी किसी को नहीं दे। उसे जब भी वे लोग बुलाएं तब आ जाना है। अगर वह नहीं आई तो उसका वीडियो वायरल कर देंगे। घटना शुक्रवार रात साढ़े सात बजे मिल्लत नगर कब्रिस्तान के पास एक अ‌र्द्धनिर्मित मकान में घटी।

loksabha election banner

दुष्कर्म की घटना के बाद अपने घर पहुंची किशोरी ने रात में घरवालों को इसकी जानकारी नहीं दी। सुबह अपनी मां को रात की घटना की आपबीती लिखकर बताई तो घरवालों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद परिजन किशोरी के साथ थाना पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज कराई। किशोरी ने दुष्कर्म करने वाले दो युवकों की पहचान की है। इनमें एक फजल इकबाल और दूसरा मुहम्मद आरिफ है। दो और युवकों को वह नहीं पहचान पाई।

पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है।

-पूनम मिंज, डीएसपी बोकारो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.