मंत्री अमर बाउरी व चंद्रप्रकाश चौधरी के हेलिकॉप्टर की आपात लैं¨डग
फोटो 19 बोकारो 35 जागरण संवाददाता, बोकारो : जामताड़ा से रांची जाने के क्रम में अचानक
फोटो 19 बोकारो 35
जागरण संवाददाता, बोकारो :
जामताड़ा से रांची जाने के क्रम में अचानक मौसम खराब होने की वजह से झारखंड के दो मंत्रियों को लेकर जा रहा हेलिकॉप्टर सिकिदरी से वापस बोकारो लौट गया। यहां बोकारो हवाई अड्डे पर हेलिकॉप्टर की आपात लैं¨डग हुई। बताया जाता है कि जामताड़ा में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राज्य के भू-राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउरी व पेयजल स्वच्छता मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी रांची जा रहे थे। अचानक सिकिदरी के समीप बारिश के साथ तेज हवा चलने लगी। खराब मौसम को देखते हुए हेलिकॉप्टर के पायलट ने वापस लौटाते हुए हेलिकॉप्टर को 5.45 मिनट पर बोकारो हवाई अड्डे पर उतार लिया। इस क्रम में किसी भी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई।
हेलिकॉप्टर के क्रू-दल ने मौसम की खराबी एवं रात्रि होने के कारण यह निर्णय लिया। बताया जाता है कि हेलिकॉप्टर में नाइट लैं¨डग की व्यवस्था नहीं है। सूचना मिलने पर तत्काल जिला प्रशासन ने मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी को रांची भेजने की व्यवस्था की। जबकि मंत्री अमर बाउरी अपने आवास चले गए।