सदस्यता अभियान चलाएगी काउंसिल
संवाद सहयोगी बोकारो ऑल इंडिया एससी-एसटी एंड बैकवर्ड क्लासेज एंप्लाइज को-आर्डिनेशन कांउ
संवाद सहयोगी, बोकारो : ऑल इंडिया एससी-एसटी एंड बैकवर्ड क्लासेज एंप्लाइज को-आर्डिनेशन कांउसिल, बीएस सिटी इकाई की बैठक रोहित रजक की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान संगठन की मजबूती व ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए संपर्क-सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
पुलिस यूनिट के संगठन महासचिव सुजीत राम ने पुलिस से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही राज्य में पुलिस विभाग के अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारियों के प्रति हो रहे भेदभाव पर गंभीर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड के नये सरकार के मार्गदर्शन से प्रदेश में चौमुखी विकास हो। साथ ही अनुसूचित जाति जनजाति-पिछड़ी जाति के परिवार को राज्य सरकार का लाभकारी नीतियों का लाभ पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार ने किया।
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज कुमार, प्रदेश सचिव संजय कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष अमन कुमार, एनके सिंह, राजेंद्र राम, रोहित रजक, मृत्युंजय दास, अशोक आर्य, रामानुज पासवान, विनोद राम, बबलू राम, विजय राम, दिनेश उरांव, अनूप राम, चंद्रशेखर कुमार, रामनरेश कुमार, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।