धर्मसभा की तैयारी में जुटा विहिप
सुरही (बेरमो) : बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम नावाडीह में 29 नवंबर को विहिप और बजरंग दल
सुरही (बेरमो) : बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम नावाडीह में 29 नवंबर को विहिप और बजरंग दल की ओर से श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु आयोजित धर्मसभा की तैयारी तेज कर दी गई है। शनिवार को उक्त संगठन के कार्यकर्ताओं ने सभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। मौके पर गो सेवा समिति के विभाग प्रमुख छात्रबलि पंडित ने कहा कि नावाडीह में हिन्दू धर्मसभा ऐतिहासिक होगी। कई सालों के बाद नावाडीह की भूमि धर्मसभा होने जा रही है। इसमें हिन्दू संगठनों से जुड़े अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख पंकज शर्मा, बजरंग दल के प्रखंड संयोजक मोहन महतो, बसंत राय, भलमारा मुखिया देवानंद महतो, पूर्व मुखिया अमृत महतो, रोशन कुमार, प्रखंड गोरक्षा प्रमुख दीपक कुमार, अशोक महतो, महेश सोनी, दयाल महतो, नागेश्वर कुमार, राज कुमार, जितेंद्र शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।