प्रशासन की दोरंगी नीति की आलोचना
करगली (बेरमो) गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने रविवार को पार्टी कार्यकता
करगली (बेरमो) : गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता सच्चे सिपाही हैं। पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और ज्यादा मजबूत बनाएं। वे फुसरो स्थित अपने आवासीय कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के संग बैठक कर रहे थे। उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाते हुए उसे सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श कर दिशा-निर्देश दिया। बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बीते दिनों सीएए व एनआरसी के समर्थन में फुसरो बाजार में निकाले गए शांतिपूर्वक रैली पर प्रशासन ने मुकदमा किया। जो निदनीय है। उससे पहले सीएए व एनआरसी के विरोध में अन्य संगठन की ओर से रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया था, तब प्रशासन ने कोई केस नहीं किया। प्रशासन की इस दोरंगी नीति से स्पष्ट हो रहा है कि वह राज्य की नई सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। मौके पर बीएमएस नेता रवींद्र कुमार मिश्रा, भाजपा नेता धनेश्वर महतो, जितेंद्र सिंह, मदन श्रीवास्तव, नवलकिशोर सिंह आदि मौजूद थे।