Move to Jagran APP

संगठन को सबल बनाने की दिशा में हो रहा काम

भाजयुमो बोकारो जिला की बैठक सोमवार को सेक्टर एक कार्यालय में हुई। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Jul 2019 09:08 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jul 2019 06:37 AM (IST)
संगठन को सबल बनाने की दिशा में हो रहा काम
संगठन को सबल बनाने की दिशा में हो रहा काम

जागरण संवाददाता, बोकारो: भाजयुमो बोकारो जिला की बैठक सोमवार को सेक्टर एक कार्यालय में हुई। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। इसका सीधा लाभ लाभुकों को मिल रहा है। इससे पूरे देश का स्वरूप बदल रहा है। सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराने का काम किया जा रहा है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक सिंह ने कहा कि संगठन को सबल बनाने की दिशा में काम हो रहा है। युवाओं को दल से जोड़ने का काम जारी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी निशिकांत चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद महतो ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर ब्रज दुबे, कुंज बिहारी पाठक, सुमंत सिंह, जितेंद्र गोस्वामी, सक्षम सिंह, देव सिंह, मुन्ना कुमार, पंकज तिवारी, सुजीत सिंह,श्रवण झा, गोल्डी सिंह, ध्रुव सिन्हा, दिग्विजय सिंह, चंद्रशेखर सिंह, राजा राम सिंह, रिकु सिंह, सौरभ सिंह, रविरंजन झा, रवि सिंह आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.