रिपब्लिकन पार्टी में शामिल हुए कई कार्यकर्ता
संवाद सहयोगी कथारा (बेरमो) रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भारत सरकअल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष मो उस्मान अंसारी ने माला पहनाकर सभी का स्वागत किया। मौके पर प्रदेश महासचिव मो अकरम अंसारी फूलचंद रविदास मनीष पासवान वसीम अकरम मजलुम अंसारी आदि उपस्थित थे।
संवाद सहयोगी, कथारा (बेरमो) : रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भारत सरकार के मंत्री रामदास अठावले के झारखंड प्रदेश के आगमन को लेकर अल्पसंख्यक कार्यालय (कथारा) असनापानी में प्रदेश प्रधान महासचिव कोलेश्वर रविदास की उपस्थिति में जिला कमिटी की बैठक हुई। बैठक में 25 अक्टूबर को रिप के राष्ट्रीय के आगमन की तैयारी की विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करेंगे एवं चुनाव को लेकर रणनीति तय की जाएगी। बैठक में जिला अल्पसंख्यक के अध्यक्ष मो. उसमान के नेतृत्व में अन्य दल के कई कार्यकर्ताओं ने मो गुलाम वली, मो. शरीफ अंसारी, मुर्तुजा अंसारी, मो कलीम अंसारी, अहमद अंसारी, सुमेश्वर प्रसाद ने पार्टी का दामन थामा। प्रधान महासचिव कोलेश्वर रविदास, जिला अध्यक्ष खुर्शीद आलम, अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष मो उस्मान अंसारी ने माला पहनाकर सभी का स्वागत किया। मौके पर प्रदेश महासचिव मो अकरम अंसारी, फूलचंद रविदास, मनीष पासवान, वसीम अकरम, मजलुम अंसारी आदि उपस्थित थे।