आम की बागवानी से किसानों की बढ़ेगी आय
ललपनिया (बेरमो) आम की बागवानी से किसानों की आय बढ़ेगी। इसके लिए राज्य सरकार ने बिरसा ह
ललपनिया (बेरमो) : आम की बागवानी से किसानों की आय बढ़ेगी। इसके लिए राज्य सरकार ने बिरसा हरित ग्राम योजना संचालित की है। इस योजना का लाभ अधिक से अधिक किसान लेते हुए अपनी परती जमीन में आम की बागवानी कराएं। यह बातें मंगलवार को गोमिया प्रखंड की ललपनिया पंचायत के अइयर व खखंडा ग्राम में पौधे लगाने की शुरुआत कराते हुए मुखिया बबुली सोरेन एवं पंचायत समिति सदस्य शांति हांसदा ने कही। उन्होंने बताया कि अइयर ग्राम में फिलहाल किसान राजेश कुमार मुर्मू एवं भुनेश्वर मुर्मू की एक-एक एकड़ जमीन में आम बागवानी की शुरुआत की गई है।
उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना काफी महत्वपूर्ण है। इस योजना के जरिये आम की उपज होने से आने वाले कुछ वर्षों में ही संबंधित किसानों की आय में वृद्ध हो जाएगी। साथ ही अन्य लोगों को भी रोजगार मिलेगा, जिससे यह क्षेत्र समृद्ध बन जाएगा और किसान आर्थिक रूप से मजबूत बन जाएंगे।फिलहाल इस योजना के संचालित होने से गांव में ही मजदूरों को काम मिल रहा है। मौके पर समाजसेवी अनिल हांसदा, याकूब अंसारी, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।