Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बोकारो निवासी जस्टिस अजय त्रिपाठी बनेंगे लोकपाल सदस्य

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 25 Mar 2019 07:23 PM (IST)

    जागरण संवाददाता बोकारो छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी बोकारो

    बोकारो निवासी जस्टिस अजय त्रिपाठी बनेंगे लोकपाल सदस्य

    जागरण संवाददाता, बोकारो : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी बोकारो के निवासी है। जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी 27 मार्च को देश के प्रथम लोकपाल के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी के पिता और परिवार के अन्य सदस्य बोकारो में ही रहते हैं। बोकारो इस्पात नगर से इनका गहरा नाता है। इन्होंने स्कूली शिक्षा संत जेवियर्स स्कूल बोकारो में ली। यहां से प्लस टू करने के बाद दिल्ली के मशहूर श्रीराम कॉलेज से उच्च शिक्षा ग्रहण की। दिल्ली विवि से कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 1981 से हाई कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। बोकारो व्यवहार न्यायालय के साथ भी उनका संबंध रहा है। 9 अक्टूबर 2006 में वह पटना हाई कोर्ट में जज के रूप में जुड़े और 21 नवंबर 2007 को हाई कोर्ट के नियमित जज बने। 7 जुलाई 2018 को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बने।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ------------------------

    गोल्फ में गहरी रुचि : गोल्फ में उनकी गहरी रुचि है। वे अंतर राज्यस्तरीय गोल्फ टूर्नामेंट में भी हिस्सा ले चुके हैं। वे 2007 से 2009 तक पटना गोल्फ क्लब के अध्यक्ष रहे। कई प्रतियोगिताओं में विजेता रहे हैं।

    ------------------------

    पंडित परमानंद त्रिपाठी के पौत्र हैं जस्टिस अजय

    बोकारो में इंटक को मुकाम तक पहुंचाने वाले स्व. पंडित परमानंद त्रिपाठी के पौत्र हैं अजय त्रिपाठी। बोकारो स्टील सिटी कॉलेज व शहर के राम मंदिर की स्थापना में पंडित परमानंद त्रिपाठी की अहम भूमिका रही है। फिलहाल राम मंदिर के संरक्षक जस्टिस अजय त्रिपाठी के पिता समाजसेवी हरिनारायण त्रिपाठी हैं। जस्टिस अजय त्रिपाठी के दो छोटे भाई हैं। विजय कुमार त्रिपाठी झारखंड सरकार में अपर मुख्य सचिव हैं, जबकि अभय कुमार त्रिपाठी रक्षा मंत्रालय में अपर मुख्य सचिव हैं। विजय कुमार त्रिपाठी 1983 बैच के और अभय कुमार त्रिपाठी 1986 बैच के आइएएस हैं।

    --------------------------------------------

    भोजपुर के बड़हरा गांव के मूल निवासी हैं जस्टिस त्रिपाठी

    जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी का परिवार मूल रूप से भोजपुर जिले के बड़हरा गांव का रहने वाला है। 60 के दशक में उनका परिवार बोकारो आ गया। देश के प्रथम लोकपाल सदस्य बनाने पर बोकारो के उनके मित्रों में खुशी है।