Move to Jagran APP

Bokaro Coronavirus News Update: बोकारो ने जीता कोरोना से जंग, एक-एक कर सभी नाै मरीज हुए निरोग

LIVE Bokaro Coronavirus News Update बोकारो में कोरोना के 10 केस मिले थे। एक वृद्ध मरीज की मृत्यु हो गई। नाै मरीज स्वस्थ होकर घर लाैट चुके हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 07 May 2020 09:04 AM (IST)Updated: Thu, 07 May 2020 01:14 PM (IST)
Bokaro Coronavirus News Update: बोकारो ने जीता कोरोना से जंग, एक-एक कर सभी नाै मरीज हुए निरोग
Bokaro Coronavirus News Update: बोकारो ने जीता कोरोना से जंग, एक-एक कर सभी नाै मरीज हुए निरोग

बोकारो, जेएनएन। LIVE Bokaro Coronavirus News Update झारखंड की राजधानी रांची के बाद सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव के केस बोकारो में सामने आए थे। बोकारो झारखंड का हॉटस्पॉट जिला बन गया था। अब खुशी की बात यह है कि बोकारो में एक भी कोरोना के मरीज नहीं हैं। बोकारो जनरल अस्पताल में इलाजरत तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने के बाद गुरुवार को घर के लिए विदा हुए। उन्हें जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और बीजीएच के अधिकारियों, डॉक्टरों और कर्मचारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विदाई दी। 

loksabha election banner

बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में भर्ती तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज भी ठीक हो गए हैं। उनकी दूसरी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव निकला है। इसके बाद गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी जे दी ई। इससे पहले बोकारो के छह कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर घर लाैट चुके हैं। 

बुधवार का दिन बोकारो के लिए सबसे राहत भरा रहा। देर रात पीएमसीएच धनबाद से आई कोरोना रिपोर्ट में बोकारो जनरल अस्पताल में इलाजरत तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों का स्टेंपल निगेटिव पाया गया है l इसके साथ ही बोकारो में कोरोना का कोई मरीज नहीं है। इसकी पुष्टि जिले के सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक ने की है l तीनों मरीज बीते माह से अस्पताल में इलाज करा रहे थे। 

बोकारो में कोरोना के 10 केस मिले थे। एक वृद्ध मरीज की मृत्यु हो गई। जबकि छह स्वस्थ होकर पहले ही घर लाैट चुके हैं। चूंकि घर लाैटने वाले मरीजों की उम्र कम थी इसलिए उन्होंने स्वयं की प्रतिरोधक क्षमता के कारण समय सीमा के भीतर ठी हो गए। वहीं तीन मरीजों की उम्र 60 वर्ष से अधिक है। इसलिए पहली बार जब इनकी जांच कराई गई तो जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी l  इसके बाद चिकित्सकों ने दवाओं में बदलाव किया और सभी स्वस्थ हो गए। l संभावना है कि गुरुवार को सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

20 अप्रैल को मिला था अंतिम  केस 

बीते 20 अप्रैल को  गोमिया साड़म के कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति जिसकी मौत हो गई थी, उसके भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी इसके बाद से अब तक कोरोना का कोई नया मामला बोकारो में नहीं आया हैl

बोकारो में कब-कब आए मामले

  • 5 अप्रैलः बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो से कोरोना का पहला केस सामने आया। बांग्लादेश व दिल्ली मरकज से लौटी एक महिला कोरोना संक्रमित पायी गई। 
  • 9 अप्रैलः 4 पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए। चंद्रपुरा प्रखंड की तेलो की रहने वाली पहली पॉजिटिव महिला के तीन संबंधी। इनमें दो अविवाहित लड़की व एक महिला का जेठ शामिल था। जबकि 1 मामला गोमिया के साड़म का था। जहां 70 वर्ष का वृद्ध पॉजिटिव पाया गया।
  • 10 अप्रैल : गोमिया के साड़म के वृद्ध की सुबह में मौत हो गई। यह झारखंड में कोरोना से मौत का पहला मामला था।
  • 12 अप्रैलः झारखंड में कोरोना के दो और मरीजों की पुष्टि हुई। दोनों मरीज बोकारो के गोमिया प्रखंड के साड़म गांव के दलाल टोला के रहने वाले थे। ये आपस में पिता-पुत्र थे। इन्हीं के परिवार के एक सदस्य की कोरोना से मौत हुई थी। नए मरीज मृतक के भाई और भतीजे थे।
  • 12 अप्रैल : चंद्रपुरा प्रखंड के  पिपराडीह का रहने वाला तब्लीगी जमात का 35 वर्षीय धर्म प्रचारक पॉजिटिव पाया गया।
  • 13 अप्रैलः बोकारो जिले का जो मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है वह गोमिया प्रखंड के साड़म गांव का रहनेवाला था। वह मृतक का भतीजा था। उसकी उम्र 24 साल की थी।
  •  20 अप्रैल : बोकारो के साड़म में एक बुजुर्ग को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई जो कोरोना से ही जान गवां चुके व्यक्ति का भाई है। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.