Move to Jagran APP

LIVE Bokaro Coronavirus News Update: बोकारो में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9 पर स्थिर, तेज हुई प्रवासियों की स्क्रीनिंग

LIVE Bokaro Coronavirus News Update कोरोना संक्रमण से जूझ रहे बीजीएच में भर्ती सभी आठ मरीजों को सीआइएसएफ बीएसएल बोकारो इकाई की ओर से भोजन कराया जा रहा है।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 16 Apr 2020 06:54 AM (IST)Updated: Thu, 16 Apr 2020 11:41 AM (IST)
LIVE Bokaro Coronavirus News Update: बोकारो में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9 पर स्थिर, तेज हुई प्रवासियों की स्क्रीनिंग
LIVE Bokaro Coronavirus News Update: बोकारो में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9 पर स्थिर, तेज हुई प्रवासियों की स्क्रीनिंग

बोकारो, जेएनएन। झारखंड में राजधानी रांची के बाद कोरोना हॉटस्पॉट बोकारो के लिए थोड़ी राहत की बात है। पिछले तीन दिनों से कोई नया कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या नाै पर स्थित है। दूसरी तरफ दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासियों की तलाश तेज कर दी गई है। एक-एक कर उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है। 

loksabha election banner

बोकारो के सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज सेल के बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार मरीजों की सेहत में सुधार हो रहा है। बोकारो में दूसरे राज्यों से आए 57 लोगों की स्क्रीनिंग बुधवार को की गई। इसके साथ ही जिले में अबतक दूसरे राज्यों से आए लोगों की संख्या बढ़कर 5732 हो गई। बुधवार को इन सबके बारे में जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और जांच करते हुए इन्हें 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन कर दिया गया।

जिला स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को दूसरे राज्यों से आए बेरमो प्रखंड के 08, चंदनकियारी के 15, चास के 12, गोमिया के 06, नावाडीह के 03,  जरीडीह के 11, कसमार के 03 एवं पेटरवार के 02 लोगों की स्क्रीङ्क्षनग प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराई। इन्हें होम क्वारंटाइन किया गया है। ये सारे लोग 15 मार्च के बाद दूसरे राज्यों से यहां अपने घर आए थे और छिपकर रह रहे थे। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी डॉ. एके ङ्क्षसह ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए दूसरे राज्यों से आए लोगों की स्क्रीङ्क्षनग कर उन्हें होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। ऐसे लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम ऐसे लोगों की खोज कर उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही है।

कोरोना मरीजों के लिए सीआइएसएफ तैयार कर रही भोजन

कोरोना संक्रमण से जूझ रहे बीजीएच में भर्ती सभी आठ मरीजों को सीआइएसएफ बीएसएल बोकारो इकाई की ओर से भोजन कराया जा रहा है। इसके लिए डीआइजी एस अंबष्ठ के निर्देश पर सीआइएसएफ मेष में संतुलित व विटामिन सी युक्त भोजन प्रतिदिन तैयार किया जा रहा है। टीम के लोग कोरोना संक्रमित मरीज के साथ मरीज की सेवा में जुटे बीजीएच के चिकित्सक व पारा मेडिकल स्टाफ को भी फल-फूल व पेय पदार्थ उपलब्ध करा रहे हैं। वही सीआइएसएफ की सहायक संस्था संरक्षिका के सदस्य मास्क तैयार कर जरूरतमंदों में बांटते हुए लोगों को सावधानी बरतने व घर में रहने की सलाह दे रही हैं। लोगों के बीच इस सेवा को बहाल करने में सीआइएसएफ के राजपत्रित अधिकारी व कई इंस्पेक्टर आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। सशस्त्र बल के इस प्रयास की चौतरफा सराहना हो रही है। मुहिम में शामिल लोग सभी से शारीरिक दूरी बनाए रखने के साथ विभागीय कामकाज करने का आग्रह रहे हैं। अस्पताल में वायरस के संक्रमण को हटाने के लिए बल सदस्यों द्वारा सैनिटाइजेशन भी किया जा रहा है।

  • बोकारो से कोरोना अपडेट
  •  15 फरवरी के बाद बोकारो में आने वाले लोगों की संख्या : 5732  
  •  होम क्वारंटाइन : 5462 
  •  जांच के बाद की हो रही निगरानी : 5447  
  •  प्रशासन द्वारा कराए गए होम क्वारंटाइन : 270 
  •  जिन्होंने क्वारंटाइन समय पूरा किया : 14 
  •  कुल क्वारंटाइन केंद्र : 259 
  •  जिला स्तरीय क्वारंटाइन केंद्र : 19 
  •  प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन केंद्र : 26 
  •  पंचायत स्तरीय क्वारंटाइन केंद्र : 214 
  •  क्वारंटाइन क्षमता : 5094 
  •  आइसोलेशन वार्ड : 19 
  •  आइसोलेशन बेड : 150 
  •  कुल उपलब्ध सरकारी चिकित्सक : 94 
  •  सरकार के स्तर पर क्वॅारंटाइन किए गए लोगों कीं सख्या क्वॉरंटाइन 
  •  चास : 78 
  •  दिल्ली पब्लिक स्कूल : 54 
  •  अन्य स्थानों पर : 49 
  •  कुल सैंपल : 260
  •  निगेटिव रिपोर्ट : 201
  •  पॉजिटिव रिपोर्ट : 9 
  •  बुधवार को लिया गया सैंपल : 2
  •  लंबित रिपोर्ट : 50
  •  कोरोना वायरस हेल्पलाइन नंबर 
  •  सेंट्रल हेल्पलाइन: 011- 23978046, 1075 (टोल फ्री)
  •  झारखंड हेल्पलाइन : 104, 181
  •  जिला नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन : 06542-223475, 06542-242402, 100, 044-331-24222 (टोल फ्री) 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.