Move to Jagran APP

LIVE Baokaro Coronavirus News Update: 101 मजदूरों को किया गया होम क्वारंटाइन, कोरोना से जस्टिस त्रिपाठी की माैत से सदमे में बोकारो

LIVE Baokaro Coronavirus News Update श्रमिकों की मेडिकल जांच की गई। मेडिकल स्क्रीनिंग के बाद सभी श्रमिकों को होम क्वारंटाइन हेतु उनके घरों के लिए वाहन से रवाना किया गया।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 03 May 2020 09:35 AM (IST)Updated: Sun, 03 May 2020 10:34 PM (IST)
LIVE Baokaro Coronavirus News Update: 101 मजदूरों को किया गया होम क्वारंटाइन, कोरोना से जस्टिस त्रिपाठी की माैत से सदमे में बोकारो
LIVE Baokaro Coronavirus News Update: 101 मजदूरों को किया गया होम क्वारंटाइन, कोरोना से जस्टिस त्रिपाठी की माैत से सदमे में बोकारो

बोकारो, जेएनएन। दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों और छात्रों की घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए स्पेशल ट्रेन परिचालन शुरू के बाद बोकारो में भी मजदूरों और छात्रों की वापसी शुरू हो गई है। इसके मद्देनजर कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए काफी सर्तकता बरती जा रही है। एक-एक छात्र और मजदूरों की स्क्रीनिंग की जा रही है। सामान्य स्थिति में 14 दिनों के होम क्वारंटाइन में भेजा जा रहा है। संदिग्ध होने पर कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया जा रहा है। 

loksabha election banner

झारखंड में बोकारो कोरोना का हॉटस्पाट रहा है। बोकारो कोरोना को पराजित कर चुका है। इसलिए अब कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है। हैदराबाद से बोकारो पहुंचे 101 मजदूरों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। हैदराबाद से हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद शनिवार तड़के 101 प्रवासी श्रमिक बोकारो के पेटरवार प्रखंड पहुंचे। सभी श्रमिकों का वेलकम टू होम के साथ जिला प्रशासन ने स्वागत किया है। उपायुक्त बोकारो मुकेश कुमार के दिशा निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार सिंह की अगुवाई में सभी श्रमिकों का भव्य स्वागत किया गया।

होम क्वारंटाइन में सामाजिक दूरी पालन करने  पर जोर

अनुमंडल पदाधिकारी नीतिश कुमार सिंह ने  बताया कि सभी श्रमिकों की मेडिकल जांच की गई। मेडिकल स्क्रीनिंग के बाद सभी श्रमिकों को होम क्वारंटाइन हेतु उनके घरों के लिए वाहन से रवाना किया गया। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए होम क्वारंटाइन हेतु 14 दिन तक घरों में रहने की सलाह भी दी गई।

जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी का कोरोना से दिल्ली में निधन

लोकपाल के न्यायिक सदस्य जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी का निधन शनिवार को दिल्ली में हो गया है। वे कोरोना से पीडित थे और पिछले 5 अप्रैल से भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स दिल्ली के के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थे। जस्टिस अजय त्रिपाठी  की प्रारंभिक शिक्षा बोकारो में हुई है। उनके दो भाई भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं इनमें से एक विजय कुमार त्रिपाठी झारखंड कैडर से अपर मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं जबकि अभय त्रिपाठी दिल्ली में पदस्थापित है l जस्टिस अजय त्रिपाठी के पिता हरि नारायण त्रिपाठी और उनके अन्य परिजन बोकारो में ही निवास करते हैं l उनके कोरोना से निधन के कारण बोकारो के लोग सकते और सदमे में हैं। जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी का बोकारो इस्पात नगर से गहरा नाता रहा है। इन्होंने स्कूली शिक्षा संत जेवियर्स स्कूल बोकारो में ली। यहां से प्लस टू करने के बाद दिल्ली के मशहूर श्रीराम कॉलेज से उच्च शिक्षा ग्रहण की। दिल्ली विवि से कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 1981 से हाई कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। बोकारो व्यवहार न्यायालय के साथ भी उनका संबंध रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.