Move to Jagran APP

झारखंड राज्य में कानून-व्यवस्था नदारद : हेमंत

ललपनिया (बेरमो) : झारखंड राज्य में कानून-व्यवस्था नदारद हो गई है। आमलोग खुद को असुरक्षित मह

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Apr 2018 10:13 PM (IST)Updated: Tue, 17 Apr 2018 10:13 PM (IST)
झारखंड राज्य में कानून-व्यवस्था नदारद : हेमंत
झारखंड राज्य में कानून-व्यवस्था नदारद : हेमंत

ललपनिया (बेरमो) : झारखंड राज्य में कानून-व्यवस्था नदारद हो गई है। आमलोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यह बातें मंगलवार को गोमिया प्रखंड के कंडेर ग्राम में सूबे के नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही। नेता प्रतिपक्ष यहां यज्ञ अनुष्ठान के शुभारंभ के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य की वर्तमान रघुवर सरकार विकास के नाम पर लोगों को केवल ठगने और छलने का काम कर रही है। जब गर्मी का मौसम प्रचंड रूप ले लिया है, तब इस सरकार को गोमिया प्रखंड क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति योजनाओं का शिलान्यास कराने का ख्याल आया है, जो केवल आइवाश है। उन्होंने सवाल उठाया कि उक्त योजनाएं धरातल पर आने तक क्या इस क्षेत्र की जनता के कंठ प्यास से सूखे ही रहेंगे?

loksabha election banner

उन्होंने झारखंड राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के कई नेताओं एवं मंत्रियों पर संगीन आरोप हैं। उसके बावजूद उन पर कोई कार्रवाई सरकार नहीं करा रही है। एक साजिश के तहत झामुमो के दो विधायकों की सदस्यता समाप्त करा दी गई है। उन्होंने कहा कि उक्त कार्रवाई इन दोनों विधायकों के विकास कार्यों की तेज गति से घबराकर की गई। इससे दोनों विधानसभा क्षेत्र की जनता को घबराने की जरूरत नहीं है। गोमिया एवं सिल्ली विधानसभा क्षेत्र झामुमो की थी और आगे भी रहेगी। पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि वे विकास कार्यों का विरोध नहीं करते, लेकिन डीएम एफडी फंड से योजनाओं का शिलान्यास मंत्री नहीं कर सकते। सस्ती लोकप्रियता हासिल करने और जनता को गुमराह करने के लिए मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने गोमिया में उस फंड से जलापूíत योजनाओं का शिलान्यास किया है, जो उचित नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.