कांग्रेस की जीत सुनिश्चित कराने की अपील
प्रभु दयाल सिंह ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन के पश्चात बेरमो में उपचुनाव होने जा रहा है।
दुगदा : दुगदा स्थित कोल वाशरी वर्कर्स यूनियन कार्यालय में महागठबंधन कांग्रेस, झामुमो व राजद की बुधवार को संयुक्त बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी चंद्रपुरा प्रखंड के अध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह ने की। उन्होंने कहा कि राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन के पश्चात बेरमो में उपचुनाव होने जा रहा है। इसके लिए झामुमो, कांग्रेस एवं राजद के सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता तन मन से चुनाव कार्य में जुट जाएं।
यहां महागठबंधन ने बीते चुनाव में जीत दर्ज कराई थी, इस बार भी जीत सुनिश्चित हो। बेरमो एवं दुमका में उपचुनाव सरकार की दिशा एवं दशा तय करेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की बैठक कार्यालय में ना कर पंचायतों में करें और महागठबंधन के विकास कार्यों की जानकारी दें। सूबे की सरकार ने 100 यूनिट तक बिजली माफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि दुगदा में चंद्रपुरा प्रखंड के लिए महागठबंधन का कार्यालय खोलकर समस्या का निदान कराया जाएगा। मौके पर राजद के जिला अध्यक्ष बुध नारायण यादव, कांग्रेस के महिला अध्यक्ष नीतू सिंह, झामुमो के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार महतो, मोहनलाल महतो, भोला चौहान, पवन राव, गोकुल महतो, संतन सिंह, अशोक दसौंधी, मंटू महथा, मीना देवी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।