बनसिमली गांव में कन्या पूजन
जागरण संवाददाता बोकारो संकल्प सृजन बोकारो की ओर से बनसिमली गांव में कन्या पूजन का आयोजन
जागरण संवाददाता, बोकारो: संकल्प सृजन बोकारो की ओर से बनसिमली गांव में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। संस्था की साध्वी झा ने कहा कि बेटियां हमारी धरोहर हैं। वे संस्कार की पूंजी हैं। मातृशक्ति का सदैव सम्मान करना चाहिए। भारत में नारी को देवी का रुप कहा गया है।
समाजसेवी सुजीत कुमार मिश्रा ने कहा कि आज के दौर में बेटियां हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। वे देश व समाज को सबल व समृद्ध बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। इसलिए बच्चियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस दौरान देवी के रुप में कन्या का पूजन किया गया।
मौके पर के वासुदेवन, श्रीधरन नैयर, सुभद्रा, बीनू पाठक, सुलेखा देवी, रीना देवी, रिकू देवी, रिकू कुमारी,गीता देवी, जयंती, अमित आनंद, शीतांशु शेखर, बलराम झा आदि उपस्थित थे।