कबड्डी में तकनीक का हो रहा विकास
जागरण संवाददाता बोकारो कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से दूसरे चरण को ऑन
जागरण संवाददाता, बोकारो : कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से दूसरे चरण को ऑन लाइन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। पद्मश्री व द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित प्रशिक्षक डॉ. सुनील दबास ने कहा कि कबड्डी में तेजी से तकनीक का विकास हो रहा है। पहले यह जमीन पर खेला जाता था। अब खिलाड़ी मैट पर कबड्डी खेलते हैं। विश्व स्तर पर कबड्डी प्रसिद्ध हो रहा है। यह भारत के अलावा कोरिया, जापान, ईरान, अमेरिका सहित अन्य देशों में खेला जाता है। कहा कि भारत में कबड्डी के विकास को लेकर तत्पर रहने की आवश्यकता है। जिला स्तर पर कबड्डी को विकसित करने की आवश्यकता है। बच्चों एवं युवाओं को इस खेल में भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को कबड्डी की तकनीक व नियम की भी जानकारी दी। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव विपिन कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।