कबड्डी के लिए तैयार हो रहा बेहतर माहौल
जागरण संवाददाता बोकारो न्यू झारखंड राज्य कबड्डी संघ की बैठक सेक्टर नौ ग्राउंड में ह
जागरण संवाददाता, बोकारो: न्यू झारखंड राज्य कबड्डी संघ की बैठक सेक्टर नौ ग्राउंड में हुई। संघ के सचिव मनोज शर्मा ने कहा कि कबड्डी भारतीय खेल है। आज विश्व के कई देश कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। विदेशों में भी कबड्डी का आयोजन हो रहा है। राज्य में कबड्डी का बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है। खिलाड़ियों को कबड्डी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसका सकारात्मक नतीजा सामने आ रहा है। बोकारो सहित राज्य के कई खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन की बदौलत देश में अपना नाम किया। कहा कि बोकारो में मई माह में झारखंड राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें राज्य के विभिन्न जिले के खिलाड़ी भाग लेंगे।
मौके पर शशिभूषण सिंह, मनोज सिंह, शिव कुमार, कृष्णा मालाकार, अरविद सिंह, शंकर महतो, प्रेम पांडेय, बिन्देश्वर शर्मा, अमरेन्द्र कुमार, अमलेश कुमार आदि थे।