Move to Jagran APP

स्थापना दिवस में बोकारो से 10 हजार कार्यकर्ता जाएंगे धनबाद

झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव की अध्यक्षता में रविवार को सेक्टर-4 जाहेर गढ़ मैदान में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक को मंटू यादव ने कहा कि 4 फरवरी को 48वां स्थापना दिवस गोल्फ ग्राउंड धनबाद में ऐतिहासिक होगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Feb 2020 09:53 PM (IST)Updated: Mon, 03 Feb 2020 06:14 AM (IST)
स्थापना दिवस में बोकारो से 10 हजार कार्यकर्ता जाएंगे धनबाद
स्थापना दिवस में बोकारो से 10 हजार कार्यकर्ता जाएंगे धनबाद

जागरण संवाददाता, बोकारो: झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव की अध्यक्षता में रविवार को सेक्टर-4 जाहेर गढ़ मैदान में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक को मंटू यादव ने कहा कि 4 फरवरी को 48वां स्थापना दिवस गोल्फ ग्राउंड धनबाद में ऐतिहासिक होगा। इसकी तैयारी को लेकर बोकारो महानगर के विभिन्न शाखा अध्यक्ष सचिव एवं बोकारो महानगर के पदाधिकारियों के साथ बात की गई। कहा कि स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। बोकारो से इस बार भारी संख्या में कार्यकर्ता धनबाद जाएंगे। इसकी तैयारी लगभग हो चुकी है। कहा कि बीजेपी सरकार में झारखंड की जनता हताश हो चुकी थी। रघुवर सरकार में विकास कम और प्रचार अधिक हुआ। बैठक में उदय गोस्वामी, राजकुमार सोरेन, लालमोहन हेंब्रम, वीरेंद्र यादव, फिरदौस अंसारी, नवी हेंब्रम, अभिमन्यु मांझी, गुड्डू मांझी, युसूफ अंसारी, बद्री स्वर्णकार, दलो यादव, फैयाज अंसारी, शांति सोरेन आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.