Move to Jagran APP

नई-नई नीतियां बना लोगों को परेशान कर रही सरकार

दुग्दा : देश व राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, महंगाई एवं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Jun 2018 09:29 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jun 2018 09:29 PM (IST)
नई-नई नीतियां बना लोगों को परेशान कर रही सरकार
नई-नई नीतियां बना लोगों को परेशान कर रही सरकार

दुग्दा : देश व राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, महंगाई एवं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा चंद्रपुरा प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना दिया गया। कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनविरोधी व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

loksabha election banner

धरना की अध्यक्षता केंद्रीय सदस्य यदु महतो ने की। संचालन मो. शामिद ने किया। इस दौरान डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि जब से केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, तब से नित्य नई-नई जन विरोधी नीतियां लागू कर जनता को परेशान किया जा रहा है। राज्य की जनता कहीं इलाज के अभाव में मर रही है तो कहीं भूख से दम तोड़ रही है। राज्य सरकार इसकी ¨चता छोड़ अपनी उपलब्धियां गिनाने में लगी है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस की कीमतें दिन-प्रतिदिन आसमान छू रही है। सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में अक्षम साबित हो रही है। जिला सचिव जयनारायण महतो, प्रखंड अध्यक्ष सुभाषचंद्र महतो, बालमुकुंद महतो, राजकुमार महतो, मोहनलाल महतो, रंजीत हांसदा, अब्बास खान, बीरू महतो, गो¨वद राम रजक, शादाब अफजल, ब्रह्मदेव हेम्ब्रम, दशरथ महतो, जयलाल महतो, सुरेश तुरी, सुनील टुडू आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.