झामुमो ने दी स्व. हाजी हुसैन को श्रद्धांजलि
संवाद सहयोगी बोकारो झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो की ओर से सोमवार को उकरीद कार्यालय म
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 11:38 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2020 05:13 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बोकारो : झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो की ओर से सोमवार को उकरीद कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने झारखंड सरकार के मंत्री स्व. हाजी हुसैन अंसारी के चित्र माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष हीरा लाल मांझी ने कहा कि मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन पर पार्टी को बहुत क्षति हुई है। हाजी साहब की झारखंड निर्माण में अहम भूमिका रही है। वे सरल इंसान थे। हमेशा जनता व कार्यकर्ताओं के साथ एक अभिभावक जैसा व्यवहार करते थे। उनका कभी किसी से मतभेद नहीं हुआ। श्रद्धांजलि देने वालों में बीके चौधरी, कलाम अंसारी, हसन अंसारी, आलम अंसारी, मनोज हेम्ब्रम, मस्तान अंसारी, कन्हैया सिंह, राबुल अंसारी, महेश मुंडा शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें