झूमर नृत्य कर कलाकारों ने किया मंत्रमुग्ध
कसमार कसमार प्रखंड के खैराचातर में आयोजित प्रहरी मेला में झूमर नृत्य का आयोजन किया गय
कसमार : कसमार प्रखंड के खैराचातर में आयोजित प्रहरी मेला में झूमर नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के कलाकारों ने झूमर नृत्य पेश कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। झूमर नृत्य टीम के लीडर मथुर महतो एवं राधाकांत महतो के निर्देशन में कलाकार फुलेश्वरी महतो, सरस्वती महतो, लखीमनी महतो, नमिता महतो, रोहिणी महतो, रिकुबाला महतो, मिताली महतो, पूर्णिमा महतो सहित अन्य कलाकारों ने झूमर नृत्य की प्रस्तुति की। मंजूरा मुखिया नरेश महतो, समाजसेवी ममता कुमारी, तपन कुमार झा, अशोक कुमार सिंह, रामसेवक जायसवाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
मौके पर मिथिलेश महतो, राजेश कुमार राय, शुभम झा, राजेश मुर्मू, सुफलचंद्र महतो, कुमार अमित जायसवाल, विवेक ठाकुर, नागेश्वर महतो, विनोद रसलीन, युनुस अंसारी, सागर स्वर्णकार, गणपति महतो, दिलीप शर्मा, विष्णु जायसवाल मौजूद थे।