Move to Jagran APP

जनता दरबार में फूटा महिलाओं का गुस्सा

संवाद सहयोगी, कथारा (बेरमो) : बेरमो प्रखंड प्रशासन बुधवार को बोड़िया उत्तरी पंचायत पहुंच

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 07:29 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 07:29 PM (IST)
जनता दरबार में फूटा महिलाओं का गुस्सा
जनता दरबार में फूटा महिलाओं का गुस्सा

संवाद सहयोगी, कथारा (बेरमो) : बेरमो प्रखंड प्रशासन बुधवार को बोड़िया उत्तरी पंचायत पहुंचा। विधायक योगेश्वर महतो बाटुल एवं अधिकारियों ने पंचायत सचिवालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से आक्रोशित कई महिलाओं ने अधिकारियों को काफी खरी-खोटी सुनाई। महिलाओं में प्रियंका देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी, सविता देवी, सीता देवी, किरण देवी, गीता देवी, सावित्री देवी, यशोदा देवी आदि ने कहा कि सीसीएल की नौकरी करने वालों, सेठ-साहुकारों व साधन-संपन्न लोगों को भी गैस कनेक्शन व चावल दिया जा रहा है। उसके विपरीत, कई गरीबों को लाभकारी योजना से दूर रखा गया है। महिलाओं की बातें सुन विधायक ने बीडीओ अखिलेश कुमार को आदेश दिया कि इन बातों को गंभीरता से लेकर जांच की जाए और गरीबों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। तब जाकर महिलाएं शांत हुईं।

loksabha election banner

--वंचितों को दिया जाएगा योजनाओं का लाभ : विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी जरूरतमंदों को मिलेगा। कहा कि जिस तरह करोड़ों की पेयजलापूर्ति योजना बेरमो प्रखंड को मुहैया कराई गई है, उस प्रकार आने वाले समय में पूरे बेरमो विधानसभा क्षेत्र के सभी घरों में पाइपलाइन से पानी पहुंचाया जाएगा। सभी के घरों में गैस चूल्हा होगा। जो लोग अबतक योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, उन्हें भी हर हाल में लाभ दिया जाएगा। --समस्याओं का हो ऑन स्पॉट समाधान : बेरमो प्रखंड की प्रमुख गिरिजा देवी ने कहा कि पंचायतों में जनता दरबार लगवाने का सरकार का उद्देश्य यह है कि जनसमस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान हो। बीडीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी या साधन-संपन्न परिवार कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेते पाए जाएंगे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर डीपीएम पीबीएन ¨सह, पंचायत सेवक संतोष नायक, डॉ. अनिता चौधरी, बीस सूत्री समिति के प्रखंड अध्यक्ष कपिलदेव गांधी, मुखिया तुलिया देवी, घनश्याम प्रसाद, पूर्व मुखिया कामेश्वर महतो, उपमुखिया मदन कुमार सिन्हा, पंसस रोजी फिरदौस आरा, सावित्री देवी, भाजपा नेता मनोज तिवारी, धनेश्वर महतो आदि उपस्थित थे। बॉक्स

--81 महिलाओं को मिला गैस कनेक्शन

बोड़िया उत्तरी पंचायत सचिवालय में जनता दरबार के दौरान विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए थे। उनमें परिवारिक लाभ योजना, दिव्यांगता पेंशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग, श्रम विभाग, बाल विकास परियोजना, विद्युत विभाग व स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में लोग जुटे। लोगों ने स्टॉल में मौजूद विभागीय अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखकर ऑन स्पॉट समाधान कराया। यहां उज्ज्वला योजना के तहत 81 महिलाओं के बीच निश्शुल्क गैस कनेक्शन नीता एचपी गैस एजेंसी के रीतेश रोशन, विवेश ¨सह आदि की उपस्थिति में विधायक, प्रमुख एवं बीडीओ ने वितरण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.