नियुक्ति का कर रहे सम्मान, पर व्यक्ति का करते विरोध : अनूप
करगली (बेरमो) इंटक के राष्ट्रीय सचिव कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने कहा कि इंटक के
करगली (बेरमो) : इंटक के राष्ट्रीय सचिव कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने कहा कि इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीवा रेड्डी की ओर से की गई नियुक्ति का वे सम्मान कर रहे हैं, लेकिन व्यक्ति का विरोध करते हैं। वे झारखंड प्रदेश इंटक का अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय को मनोनीत किए जाने पर मंगलवार को अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश इंटक का एडहॉक प्रेसिडेंट बनाना संजीवा रेड्डी के अधिकार क्षेत्र में हैं, लेकिन वर्किंग कमेटी से प्रस्ताव लेना चाहिए था या चुनाव के लिए तिथि तय करनी चाहिए थी। अब क्योंकि राकेश्वर पांडेय झारखंड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष बनाए गए हैं तो इस पद का सम्मान करते हुए उनको अगला चुनाव होने तक अध्यक्ष मानते हैं। जबकि चुनाव पारदर्शिता के आधार पर होना चाहिए। न तो राजेंद्र बाबू की कमेटी की ओर से न ही एडहॉक कमेटी की ओर से अगले प्रदेश इंटक के अध्यक्ष का चयन होना चाहिए, बल्कि मेंबरशिप के आधार पर जो भी झारखंड की इंटक से संबद्ध यूनियन है, उनके जितने सदस्य हैं, उसके आधार पर प्रतिनिधिमंडल बनाकर नए अध्यक्ष का चयन होना चाहिए।