तिरंगे ने दी इस्पात नगरी के इरादों को मजबूती
चास-बोकारो में गुरुवार को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराया। शहर के स्कूल-कॉलेजों में लोगों ने तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्र की अखंडता का संकल्प लिया। दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो में प्राचार्य एएस गंगवार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
जागरण संवाददाता, बोकारो: चास-बोकारो में गुरुवार को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराया। शहर के स्कूल-कॉलेजों में लोगों ने तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्र की अखंडता का संकल्प लिया। दिल्ली पब्लिक स्कूल, बोकारो में प्राचार्य एएस गंगवार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि संकल्प लें कि हम अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक करते हुए बेहतर भारत के निर्माण में योगदान देंगे। विद्यार्थियों ने देशभक्ति समूहगीत व नृत्य प्रस्तुत किया। मौके पर उपप्राचार्य प्रवीण कुमार शर्मा, डॉ. मनीषा तिवारी, अंजनी भूषण, अशोक कुमार सिंह, मनीषा शर्मा, शालिनी शर्मा आदि उपस्थित थे।
होलीक्रॉस विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएल के उप प्रबंधक सह साइंस फॉर सोसाइटी बोकारो के सचिव राजेंद्र कुमार ने ध्वजारोपण किया। विद्यार्थियों ने गीत व नृत्य प्रस्तुत किया। मौके पर उप प्राचार्य सिस्टर यू किरण, मैनेजर सिस्टर जोसलिन, सिस्टर केविन, सिस्टर जिनी आदि थे। डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर छह में प्राचार्य भैया अभिनव कुमार ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत व नृत्य पेश किया। मौके पर डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन जी के निदेशक अरुण कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य पूर्वी पांडेय, ब्रह्मदेव आदि उपस्थित थे। दी पेंटाकास्टल एसेंबली स्कूल में प्राचार्य रीता प्रसाद ने ध्वजारोपण किया। विद्यार्थियों ने गीत व नृत्य के माध्यम से लोगों मे देशभक्ति का भाव जागृत कर दिया।
दिल्ली पब्लिक स्कूल चास में प्राचार्य नीलकमल सिन्हा ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने वंदे मातरम्., सारे जहां से अच्छा., जागे-जागे अमर भावना., होगा कल सुनहरा. गीत पेश किए।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनसिमली में प्राचार्य सतीश कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर अध्यक्ष भूषण कुमार बाउरी, नीतू कुमारी आदि उपस्थित थे। स्वामी सहजानंद सरस्वती पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद विद्यालय के निदेशक रामकृष्ण कुमार ने ध्वजारोहरण किया। मौके पर प्रशासक डॉ.एसएम कुमार, प्राचार्य वीणापाणि आदि थे। पांडा इंटरनेशनल स्कूल व एनपी टीचर्स ट्रेनिग कॉलेज चीरा चास में अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। मौके पर प्राचार्य मधु मल्लिक के अलावा शिक्षक, शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे।
एआरएस पब्लिक स्कूल एवं एआरएस बीएड कालेज में निदेशक राम लखन यादव ने ध्वजारोहण किया। पहलू उच्च विद्यालय रामडीह रानीपोखर में संचालक पहलू महतो ने ध्वजारोहण किया। बिरसा मुंडा निश्शुल्क विद्यालय सेक्टर 12ए में समाजसेवी संजय सिंह ने ध्वजारोहण किया। बोकारो स्टील सिटी कालेज में प्राचार्य डॉ.एसके शर्मा, श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल में प्राचार्य लता मोहनन, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल सेक्टर छह में प्राचार्य अनिल गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।
चिन्मय विद्यालय, गुरु गोविद सिंह पब्लिक स्कूल बोकारो, जीजीपीएस चास, सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर तीन, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेक्टर दो ए, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेक्टर नौ, एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर चार, सरदार पटेल पब्लिक स्कूल, बोकारो पब्लिक स्कूल, त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल, माउंट सियोन पब्लिक स्कूल, संत जेवियर्स स्कूल, कैराली स्प्रिंग्डल स्कूल, रणविजय स्मारक कालेज, चास कालेज, होली क्रास स्कूल बालीडीह, विस्थापित महाविद्यालय, बालीडीह, मध्यविद्यालय बालीडीह, राज्य संपोषित उच्च विद्यालय बालीडीह, रेलवे मध्य विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय- 3, भामाशाह केनरी पब्लिक स्कूल, गैलेक्सी पब्लिक स्कूल, आदर्श विद्या मंदिर, लिटिल मिलेनियम प्ले स्कूल के अलावा बीएसएल के विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया।