Move to Jagran APP

सभी वार्डो का हो रहा सर्वागीण विकास

जागरण संवाददाता, चास : बुनियादी समस्याओं का समाधान कर वार्डो को विकसित किया जा रहा है। च

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Jul 2018 10:01 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 10:01 PM (IST)
सभी वार्डो का हो रहा सर्वागीण विकास
सभी वार्डो का हो रहा सर्वागीण विकास

जागरण संवाददाता, चास : बुनियादी समस्याओं का समाधान कर वार्डो को विकसित किया जा रहा है। चास के विकास में लोगों को भी आगे आकर सहयोग करने की जरूरत है। मोहल्ला में प्राथमिकता के आधार पर विकास किया जा रहा है। यह कहना है मेयर भोलू पासवान का। उन्होंने चास नगर निगम वार्ड संख्या 31 में सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द वार्ड विकास केन्द्र भी बनाया जाएगा। जहां पर लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान किया जाएगा। अब वार्ड वासियों को कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। वार्ड की समस्या का वार्ड में समाधान किया जाएगा। मुख्य सड़क के दोनों ओर पेबर ब्लॉक बिछाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा पेयजल के स्थायी समाधान के लिए अतिरिक्त छह टंकी का निर्माण किया जाएगा। बहुत जल्द छूटे वार्ड में पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी कर लिया जाएगा। चास में पार्क निर्माण के साथ एक अत्याधुनिक स्टेडियम का भी निर्माण किया जाएगा। मौके पर उप मेयर अविनाश कुमार, राजकिशोर पोद्दार, सुमन राय, ललित महथा, गिरीशचंद्र महथा, सतीश पांडेय, धीरज महथा, मिथुन महथा, सहदेव महथा, धर्मवीर ¨सह आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.