Move to Jagran APP

चाचा नेहरू के आदर्शो को करें आत्मसात

बोकारो बोकारो व चास के विभिन्न विद्यालयों में गुरुवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 10:43 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 10:43 PM (IST)
चाचा नेहरू के आदर्शो को करें आत्मसात
चाचा नेहरू के आदर्शो को करें आत्मसात

बोकारो : बोकारो व चास के विभिन्न विद्यालयों में गुरुवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाया गया। दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्राइमरी इकाई में फूडी मेला का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्राचार्य एएस गंगवार ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चे अनमोल खजाने हैं, उन्हें प्यार और देखभाल से पोषित करें ताकि वे कल के अच्छे नागरिक बनने के लिए उत्साही, साहसी बन सकें। उन्होंने कहा कि पं.जवाहर लाल नेहरु के आदर्श को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। हिट द टारगेट और बास्केट द बॉल चैलेंज जैसी विभिन्न प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। मौके पर उपप्राचार्या व प्राइमरी इकाई की प्रभारी पी शैलजा जयकुमार, हेडमिस्ट्रेस सुनीता भारद्वाज आदि उपस्थित थे। डीपीएस चास में बाल दिवस मनाया गया। प्राचार्य नील कमल सिन्हा ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। विद्यार्थियों ने नृत्य व गीत पेश किया। मौके पर स्कूल के प्रो वाइस चेयरमैन एन मुरलीधरन, हेडमिस्ट्रेस रश्मि सिन्हा, पद्मालया आदि उपस्थित थे। डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर छह में पं. जवाहरलाल नेहरू जयंती मनाई गई। विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष बीएस जायसवाल एवं ब्रह्मदेव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने पं. जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। प्राचार्य भैया अभिनव कुमार ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने नृत्य के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं फैंसी ड्रेस में भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। दी पेंटाकॉस्टल एसेम्बली स्कूल में भी बाल दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने चित्रकला, फैंसी ड्रेस, एकल अभिनय, बुलेटिन, बोर्ड साज-सज्जा प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में पं. जवाहरलाल नेहरू जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। प्राचार्य श्रीला लाल ने पं. जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

loksabha election banner

सरदार पटेल पब्लिक स्कूल, सेक्टर नौ में पं.जवाहर लाल नेहरु जयंती मनाया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शशिकांत सिन्हा, उपसचिव डीपी सिंह, पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार, महासचिव सत्येंद्र कुमार व कोषाध्यक्ष मधुसूदन प्रसाद आदि थे। प्राचार्य मोहनन केपी ने पं.जवाहर लाल नेहरु की जीवनी पर प्रकाश डाला। बोकारो पब्लिक स्कूल में पं. जवाहर लाल नेहरु जयंती मनाई गई। निदेशक कैप्टन आरसी यादव एवं प्राचार्य रूपा सिन्हा ने पुष्पांजलि अर्पित की। मौके पर अर्चना सिंह, नूतन, मीनू ओझा, अमरजीत कौर, पूजा रानी, दीपाली, रूपा दासगुप्ता, निर्मला आदि उपस्थित थे। आदर्श विद्या मंदिर में बाल दिवस मनाया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सभापति डॉ रतन केजरीवाल ने पं. जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मौके पर रीतेश लोधा, हनुमान पिलानिया, नरेश केडिया, प्राचार्य चिन्मय घोष, किशन गोयल आदि उपस्थित थे। जीजीपीएस सेक्टर पांच में बाल दिवस का आयोजन किया गया। जीजीईएस के सचिव एसपी सिंह, सदस्य जगमोहन सिंह, गुरदीप सिंह व प्राचार्य महुआ सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सचिव एसपी सिंह ने पं.जवाहर लाल नेहरु की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेकर बच्चों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

क्रिसेंट पब्लिक स्कूल बोकारो में बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य अनिल कुमार गुप्ता एवं पालीप्रभारी कावेरी हलधर ने किया। ब्डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर चार में बाल दिवस मनाया गया। प्राचार्य अरुण कुमार ने पं.जवाहर लाल नेहरु की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। डीएस निकेतन पब्लिक स्कूल हनुमान नगर में बाल दिवस मनाया गया। प्राचार्य मंजेश कुमार ने पं.जवाहर लाल नेहरु की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। रॉयल पब्लिक स्कूल सिटी सेंटर सेक्टर चार में बाल दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने विविध प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.