Move to Jagran APP

बोकारो में महिला दिवस पर पत्नी की हत्या, फंदे से लटकाया शव

Murder of Wife. झारखंड के बोकारो में महिला दिवस पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 03:18 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 07:59 PM (IST)
बोकारो में महिला दिवस पर पत्नी की हत्या, फंदे से लटकाया शव
बोकारो में महिला दिवस पर पत्नी की हत्या, फंदे से लटकाया शव

बोकारो, जेएनएन। झारखंड के बोकारो में महिला दिवस पर एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, हरला थाना इलाके के सेक्टर 9 बी स्ट्रीट 16 निवासी खुशबू (25) का शव आवास में पंखे से लटका मिला। सूचना मिलने पर बिहार गया के गांधीनगर मानपुर निवासी मृतका के भाई राजेश अग्रवाल अन्य परिजनों के साथ अपनी बहन के घर बोकारो पहुंचे।

महिला के भाई ने अपने बहनोई शरद कुमार पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि गला घोंट कर बहन खुशबू की हत्या की गई और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से टांग दिया गया। बताया कि बहन की शादी शरद से वर्ष 2014 के आठ मार्च को हुई थी। छोटी-छोटी बातों पर बहनोई ताना देते रहता था। अभी तक कोई संतान पैदा नहीं हुई थी। बहनोई इसे भी लेकर भला बुरा कहता था।

बीते छह माह पहले बहन बहनोई की इन्हीं हरकतों से परेशान होकर मायके आ गई थी। शरद उसे मायके जाकर वापस अपने घर लाया था। उस समय उसने बहन को प्रताड़ित नहीं करने का वादा भी किया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.