Move to Jagran APP

हजारीबाग के कोरोना पॉजिटिव मरीज के साढ़ू को किया गया होम क्वारंटाइन, आसनसोल से साथ आया था घर Bokaro News

29 मार्च को युवक आसनसोल से कोरोना संक्रमित के साथ आया था। दोनों आसनसोल में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन में दोनों ही पैदल वहां से घर के लिए चले थे।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 10:30 AM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 10:30 AM (IST)
हजारीबाग के कोरोना पॉजिटिव मरीज के साढ़ू को किया गया होम क्वारंटाइन, आसनसोल से साथ आया था घर Bokaro News
हजारीबाग के कोरोना पॉजिटिव मरीज के साढ़ू को किया गया होम क्वारंटाइन, आसनसोल से साथ आया था घर Bokaro News

बेरमो, जेएनएन। झारखंड के दूसरे कोरोना पॉजिटिव मरीज के रिश्तेदार को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। इसके साथ ही सैंपल लेने की भी तैयारी चल रही है। सैंपल जांच के बाद पता चलेगा कि रिश्तेदार कोरोना पॉजिटिव है या नहीं ?

loksabha election banner

हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ निवासी में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह प. बंगाल के आसनसोल स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। लॉकडाउन के बाद 29 मार्च को आसनसोल से अपने रिश्तेदार के साथ घर आया। दोनों बगोदर तक साथ आए थे। इसके बाद अपने-अपने घरों को निकल गए। बिष्णुगढ़ के मजदूर की तबीयत बिगड़ने पर जांच की गई। वह कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसके बाद बोकारो जिला प्रशासन ने बिष्णुगढ़ के कोरोना पॉजिटिव मजदूर के साढ़ू को भी होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। दोनों एक साथ ही आसनसोल में फैक्ट्री में काम करते थे। साथ ही लॉकडाउन के बाद दोनों साथ ही आसनसोल से घर लाैटे।

कोरोना पॉजिटिव मजदूर का रिश्तेदार बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के ललपनिया गांव के पास रहता है। पुलिस प्रशासन ने उसे घर में ही क्वारंटाइन कर दिया है। ऐतिहात के तौर पर ललपनिया पुलिस प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है। वहीं कोरोना संक्रमण की संभावना को देखते हुए संदिग्ध व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजने के लिए शुक्रवार सुबह 108 एंबुलेंस को भी बुलाया है। एंबुलेंस चालक ने संदिग्ध को अस्पताल ले जाने से मना कर दिया है। थाना प्रभारी जगरनाथ उरावं ने कहा की इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है। सीओ ओमप्रकाश मंडल ने बताया कि बोकारो से स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल लेने के लिए निकल चुकी है।

बताते चलें कि 29 मार्च को युवक आसनसोल से कोरोना संक्रमित के साथ आया था। दोनों आसनसोल में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन में दोनों ही पैदल वहां से घर के लिए चले थे। घर लौटने के बाद वह व्यक्ति रामगढ़ जिले के गोला से सब्जी लाकर बड़कीपुन्नन, ललपनिया सहित अन्य क्षेत्रों में घूम-घूम कर बेचता था। पुलिस प्रशासन संभावित व्यक्ति से मिले लोगों की पहचान करने में जुट गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.