दुनिया भर के लोग हिदी सीखने के लिए उत्सुक
जिलेभर में मंगलवार को हिंदी दिवस मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने हिंदी की महत्ता और भाषा की गरिमा को रेखांकित किया।
जागरण संवाददाता, बोकारो: जिलेभर में मंगलवार को हिंदी दिवस मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने हिंदी की महत्ता और भाषा की गरिमा को रेखांकित किया।
डीपीएस में हिंदी पत्रिका का विमोचन: दिल्ली पब्लिक स्कूल, बोकारो में प्राचार्य एएस गंगवार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हिदी वैश्विक भाषा है। इस भाषा के महत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत और इसकी सांस्कृतिक विरासत के बारे में अधिक जानने के लिए दुनिया भर के लोग हिदी सीखने के लिए उत्सुक हैं। हमें ऐसी वैज्ञानिक भाषा पर गर्व होना चाहिए। हिदी देश की एकता को मजबूत करनेवाली भाषा है। इस दौरान हिदी पत्रिका 'स्वरा' का विमोचन किया गया। इस के ई संस्करण का लिक भी जारी किया गया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कविता पाठ भी किया। कार्यक्रम का संचालन किरण वर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन श्वेता दुबे ने किया। मौके पर उप प्राचार्य अंजनी भूषण, अशोक कुमार सिंह, मनीषा शर्मा, शालिनी शर्मा, ममता त्रिपाठी, सुनीता भारद्वाज, शिक्षिका पी कलावती, सरिता गंगवार, महाश्वेता, अनंदिता भद्रा, राशना रानी, रानी प्रेमलता झा, सुमन मिश्रा, अंजुला दूबे, डा. अनिल कुमार सिंह, नीरज कुमार, विक्की आनंद पाठक, भास्कर रंजन डे, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।
सेवा भारती ने आनलाइन मनाया हिंदी दिवस: सेवा भारती बोकारो की ओर से बाल संस्कार केंद्र में आनलाइन हिदी दिवस मनाया गया। सचिव राम वचन सिंह ने कहा कि हिदी भाषा भारत की पहचान है। यह हमारी संस्कृति और बोल-चाल की भाषा है। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यार्थियों ने आकर्षक चित्र बनाए। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षा आयाम प्रमुख बीरेंद्र प्रताप ने किया।
बीपीएस में भी आनलाइन कार्यक्रम आयोजित: बोकारो पब्लिक स्कूल की ओर से भी आनलाइन हिदी दिवस मनाया गया। निदेशक कैप्टन आरसी यादव ने हिदी को आगे बढ़ाने वाले साहित्यकारों के योगदान पर चर्चा की एवं उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने कविता पाठ किया। मौके पर पूर्णिमा कुमारी, पूनम कुमारी, मीनू ओझा आदि उपस्थित थीं।
आदर्श विद्या मंदिर में कार्यक्रम आयोजित: इधर, आदर्श विद्या मंदिर चास के सभागार में हिदी दिवस मनाया गया। निदेशक डा. अशोक सिंह एवं प्रभारी प्राचार्य जी पाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों हिदी बोलने व लिखने के लिए प्रेरित किया। राजबीर चंदन ने भजन, शिक्षिका पिकी देवी एवं लक्ष्मी कुमारी ने कबीरदास व रहीम के दोहे, उर्मिला कश्यप ने रामायण की चौपाइयां एवं वंदना खेमका ने रश्मिरथी का वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन सुनीता चौहान एवं धन्यवाद ज्ञापन अर्चना झा ने किया।
हमें आपस में जोड़ती है हिंदी भाषा: डा. एस राधाकृष्णन बीएड कालेज चिकिसिया में भी हिदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य जयप्रकाश ने कहा कि हिदी लोगों को आपस में जोड़ती है। इसके जरिए लोग अपने मन का भाव प्रकट करते हैं। प्रो. गायत्री एवं प्रो. गुलाम रसूल अंसारी ने भी हिदी के प्रचार-प्रसार पर बल दिया।